फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

28 साल पहले ही रवि शास्त्री ने साफ कर दिए थे इरादे, जब सैफ अली खान की पूर्व पत्नी से था अफेयर

Wed, 05 Sep 2018 09:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
ravi shastri told in 1980s that he don't want actress wife
ravi shastri

टीम इंडिया भले ही मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज हार गई हो, जिसमें सीरीज का अंतिम व निर्णायक मैच खेला जाना शेष है। टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने सुर्खियां जरूर बटोरी है, लेकिन इस बार क्रिकेट की वजह से नहीं। पूर्व ऑलराउंडर का नाम हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर के साथ जुड़ा, जिसमें इनके अफेयर की बातें सामने आईं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शास्त्री और कौर दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ही सेलेब्रिटीज इन खबरों को बकवास करार दिया था।

ravi shastri told in 1980s that he don't want actress wife
ravi shastri and amrita singh

वैसे शास्त्री के साथ कौर का नाम जुड़ना कोई पहला विवाद नहीं है। रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट के पोस्टर ब्वॉय रहे हैं, और उनका पहले भी कई बॉलीवुड हसीनाओं के साथ नाम जुड़ चुका है। 1980 के समय पूर्व क्रिकेटर का नाम अमृता सिंह से जुड़ा था। तब ऐसी खबरें आई थी कि रवि शास्त्री और अमृता सिंह ने शादी कर ली है। 

ravi shastri told in 1980s that he don't want actress wife
ravi shastri

टीम इंडिया के लिए 80 टेस्ट और 150 वन-डे खेलने वाले शास्त्री ने करारा जवाब देकर खबरें बनाने वालों पर तगड़ा वार किया था। इंडिया टुडे में एक रिपोर्ट के मुताबिक शास्त्री और सिंह ने 1986 में सगाई कर ली थी, लेकिन इन दोनों की शादी नहीं हो सकी क्योंकि क्रिकेटर को महसूस हुआ कि यह साझेदारी आगे नहीं चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ravi shastri told in 1980s that he don't want actress wife
रवि शास्त्री

शास्त्री के हवाले से तब कहा गया, 'मुझे एक्ट्रेस पत्नी नहीं चाहिए। मैं देशभक्त हूं। मेरी पत्नी की प्राथमिकता हमारा घर होना चाहिए। वहीं बाद में सैफ अली खान से शादी करने वाली अमृता सिंह ने जवाब दिया था, 'अभी मैं अपने करियर पर ध्यान दे रही हूं। मगर कुछ सालों के बाद मेरा पूरा ध्यान पूर्णकालिक पत्नी और मां बनने पर रहेगा।' 

विज्ञापन
ravi shastri told in 1980s that he don't want actress wife
ravi shastri

शास्त्री ने ऋतु सिंह ने 1990 में शादी की। वैसे, एक दशक से ऊपर बीत चुका है, शास्त्री अपनी पत्नी से अलग हैं। पुणे मिरर की रिपोर्ट ने दावा किया कि शास्त्री अपने से 20 साल छोटी निम्रत कौर को पिछले दो साल से डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक कार लांच के दौरान हुई। शास्त्री ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि यह गाय के गोबर का सबसे बड़ा भार है। वहीं कौर ने भी एक मजेदार ट्वीट करके इस खबर को बकवास करार दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed