फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: रजत पाटीदार का एक रन छह हजार का तो शाहरुख सबसे महंगे, देखें इस सीजन के सस्ते-महंगे बल्लेबाज

Tue, 31 May 2022 12:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 31 May 2022 12:26 PM IST
सार

रजत पाटीदार आईपीएल 2022 के सबसे सस्ते बल्लेबाज रहे। उनके एक रन की कीमत लगभग छह हजार रही। वहीं शाहरुख खान इस सीजन के सबसे महंगे बल्लेबाज रहे। शाहरुख का एक रन पंजाब किंग्स को लगभग आठ लाख का रहा। 
 

विज्ञापन
Rajat Patidar one run for six thousand Shahrukh khan most Expensive these are most Efficient bowlers
आईपीएल 2022 में मयंक और रोहित का एक रन भी लाखों का रहा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में जोस बटलर ने रन बनाने के कई रिकॉर्ड तोड़, लेकिन विराट कोहली को पीछे नहीं छोड़ पाए। उन्होंने जमकर रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया, लेकिन अपनी टीम को खिताब नहीं जिता सके। उनके अलावा भी कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। हालांकि, मयंक अग्रवाल और शाहरुख खान के लिए यह सीजन  बेहद खराब रहा और ये दोनों कुछ खास नहीं कर पाए। शाहरुख खान का एक रन तो लगभग आठ लाख का रहा। यहां हम इस सीजन के सबसे सस्ते और महंगे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। 


आईपीएल 2022 में सबसे महंगा रन शाहरुख खान का

1. शाहरुख खान 

Rajat Patidar one run for six thousand Shahrukh khan most Expensive these are most Efficient bowlers
शाहरुख खान - फोटो : IPL/BCCI
शाहरुख खान इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उनके एक रन की कीमत 7.69 लाख रही। पंजाब की टीम ने उन्हें मेगा ऑक्शन में नौ करोड़ की कीमत पर खरीदा था, लेकिन शाहरुख उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। इस सीजन उनके बल्ले से सिर्फ 117 रन निकले। इसके बाद उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। अगले सीजन में शाहरुख को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। 

2. मयंक अग्रवाल 

Rajat Patidar one run for six thousand Shahrukh khan most Expensive these are most Efficient bowlers
मयंक अग्रवाल - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल के लिए भी यह सीजन भूलने वाला रहा। मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को 14 करोड़ की मोटी रकम देकर रिटेन किया था। बाद में उन्हें कप्तान की जिम्मेदारी भी दी गई। कप्तान बनने के बाद मयंक दबाव में आ गए। बाद में उन्होंने ओपनिंग छोड़ मध्यक्रम में खेलने का फैसला किया और यहां भी कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने इस सीजन सिर्फ 196 रन बनाए। पंजाब किंग्स को उनका एक रन 7.14 लाख का पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. केन विलियम्सन

Rajat Patidar one run for six thousand Shahrukh khan most Expensive these are most Efficient bowlers
केन विलियम्सन - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन के लिए भी यह सीजन बेहद खराब रहा। विलियम्सन को हैदराबाद की टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले 14 करोड़ देकर रिटेन किया था। वो पिछले सीजन भी टीम के कप्तान थे और इस सीजन भी उनका कप्तान बने रहना तय था। हालांकि, विलियम्सन इस सीजन बल्ले के साथ कोई कमाल नहीं कर सके। उन्होंने इस सीजन 216 रन बनाए। उनका एक रन 6.48 लाख का रहा। 
विज्ञापन

4. रोहित शर्मा 

Rajat Patidar one run for six thousand Shahrukh khan most Expensive these are most Efficient bowlers
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह सीजन बेहद खराब रहा। टीम इंडिया की कप्तानी मिलने के बाद रोहित की बल्लेबाजी पर असर पड़ा है। इस सीजन वो कोई अर्धशतक नहीं लगा सके। 14 मैचों में रोहित के बल्ले से 268 रन निकले, जबकि मुंबई इंडियंस ने उन्हें 16 करोड़ देकर रिटेन किया था। मुंबई को इस सीजन रोहित का एक रन 5.97 लाख का पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed