फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World No-Tobacco Day 2022: हिटलर ने भी तंबाकू के खिलाफ चलाया था अभियान, जानिए तानाशाह की अनसुनी कहानियां

Tue, 31 May 2022 11:51 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 31 May 2022 11:51 AM IST
विज्ञापन
World No-Tobacco Day 2022 interesting facts of world most cruelest dictator adolf hitler
हिटलर ने तंबाकू के खिलाफ चलाया था अभियान - फोटो : Twitter @DeathBattleBot

World No-Tobacco Day 2022: जर्मनी के खुंखार तानाशाह एडोल्फ हिटलर के बारे में शायद ही कोई ऐसा हो जो नहीं जानता हो। 20 अप्रैल 1889 को ऑस्ट्रिया में जन्मे एडोल्फ हिटलर ने प्रारंभिक शिक्षा लिंज में ली थी। 18 साल की उम्र में ही हिटलर ने अपने माता-पिता को खो दिया था। हिटलर को कला क्षेत्र में काफी रुचि थी और वह ड्राइंग बनाना पसंद करता था। उसने अपने शौक को पूरा करने के लिए स्कूल ऑफ आर्ट्स में दाखिला लेने की कोशिश की थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद राजनीति की तरफ उसका झुकाव हो गया। 



एडोल्फ हिटलर अपनी जीविका पोस्टकार्ड पर चित्र बनाकर चलाता था। इसी दौरान वह यहूदियों और समाजवादियों के खिलाफ नफरत करने लगा था। यह वह दौर था जब पूरी दुनिया में अशांति मची हुई थी। प्रथम विश्व युद्ध की मार दुनिया झेल रही थी। सेना में भर्ती होकर हिटलर भी जर्मनी की ओर जंग लड़ रहा था। इस जंग में जर्मनी की हार हुई थी। 

World No-Tobacco Day 2022 interesting facts of world most cruelest dictator adolf hitler
हिटलर ने तंबाकू के खिलाफ चलाया था अभियान - फोटो : Twitter @FascioLiftorio

इस युद्ध के बाद एडोल्फ हिटलर ने सेना की नौकरी छोड़ दी और जर्मन वर्कर पार्टी में शामिल हो गई। बाद में यह पार्टी बाद नाजी पार्टी बन गई और इसने पूरे देश में राष्ट्रवादी विचारधारा को बढ़ाने का कार्य किया। हिटलर ने यहूदियों और सामाजवादियों के खिलाफ लोगों को भड़काने की शुरुआत की। हिटलर इतना अच्छा भाषण देता था कि कई समझदार लोग भी उसके गलत मंसूबों से प्रभावित हो जाते थे। इसकी वजह से उसने धीरे-धीरे विशाल जनसमर्थन हासिल कर लिया।

World No-Tobacco Day 2022 interesting facts of world most cruelest dictator adolf hitler
हिटलर ने तंबाकू के खिलाफ चलाया था अभियान - फोटो : Twitter @amend_mark

1930 से 32 जर्मनी के आर्थिक हालत बेहद खराब थे। इसकी वजह से गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही थी। हिटलर ने इसका फायदा अपने प्रचार-प्रसार के लिया उठाया और उसे लोगों का जनसमर्थन मिलने लगा। धीर-धीरे वह सत्ता के केंद्र में आ गया और खुद को जर्मनी का राष्ट्रपति और सर्वोच्च न्यायाधीश घोषित कर दिया। इस दौरान जर्मनी में कई लोग नशे और तंबाकू की लत के शिकार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World No-Tobacco Day 2022 interesting facts of world most cruelest dictator adolf hitler
हिटलर ने तंबाकू के खिलाफ चलाया था अभियान - फोटो : Twitter @historydefined

इसको देखते हुए तानाशाह हिटलर ने जर्मनी में बड़ स्तर पर तंबाकू के खिलाफ अभियान की शुरुआत की थी। साल 1930 से 40 के बीच यह अभियान चलाया गया। इस दौरान हिटलर ने सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू और सिगरेट पीने पर रोक लगा दी। इसके साथ सभी प्रकार के धूम्रपान से संबंधित विज्ञापनों पर भी रोक लगा दिया। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि हिटलर तंबाकू, शराब और सिगरेट का सेवन नहीं करता था। हालांकि बताया जाता है कि वह कोकीन लेता था। 

विज्ञापन
World No-Tobacco Day 2022 interesting facts of world most cruelest dictator adolf hitler
हिटलर ने तंबाकू के खिलाफ चलाया था अभियान - फोटो : Twitter @EarthHistoryPix

इस दौरान हिटलर यहूदियों की चुन चुन कर हत्या करवा रहा था। इसके साथ ही वह जर्मनी की सैन्य शक्ति बढ़ाने लगा। बड़े पैमाने पर सेना में लोगों को भर्ती किया जाने लगा। हिटलर ने कई संधियों को तोड़ दिया और उसने अपनी विस्तारवादी नीति के तहत कई देशों पर हमले किए। इसकी वजह से द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed