{"_id":"5dab4db78ebc3e93bd10a9f7","slug":"rain-forecast-for-2nd-day-of-india-vs-south-africa-3rd-test-in-ranchi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टेस्ट पर मौसम की मार, रांची में आज भी हो सकती है बारिश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टेस्ट पर मौसम की मार, रांची में आज भी हो सकती है बारिश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 20 Oct 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रांची क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बार फिर से बारिश विलेन बनती नजर आ रही है। पहले दिन का खेल खराब रौशनी के कारण जल्दी खत्म होने के बाद दूसरे दिन का भी हाल भी कुछ ऐसा ही होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी रांची में बारिश की संभावना है।
2 of 4
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि रांची में चल रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती झटकों से उबारने के बाद रोहित शर्मा और रहाणे ने नाबाद शतकीय साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में ले गए।
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि पहले दिन खराब रौशनी और मौसम के कारण मैच को तय समय से पहले ही रोकना पड़ा और दिन का खेल खत्म कर दिया गया। इससे पहले रोहित शर्मा ने जहां सीरीज का अपना तीसरा शतक लगाया वहीं रहाणे भी 83 रन पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने पहले दिन तीन विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
सीरीज क्लीन स्वीप के इरादे से उतरी टीम इंडिया के लिए बुरी खबर यह है कि रांची में दूसरे दिन भी मौसम खराब रहने की संभावना है और बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में जहां क्रिकेट फैंस को निराशा हाथ लग सकती है वहीं टीम इंडिया के इरादे पर भी पानी फिर सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।