फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब टीम इंडिया में हुआ चयन तो सो रहे थे तेवतिया, चहल ने बताया तो लगा मजाक कर रहे

Sun, 21 Feb 2021 05:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 21 Feb 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
Rahul Tewatia did not know about Team India selection Yuzvendra chahal called him to inform
राहुल तेवतिया - फोटो : IPL

टेस्ट सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 12 मार्च से अहमदाबाद में पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। आईपीएल के 13वें सीजन में धमाल मचाने के बाद राहुल तेवतिया को घरेलू टूर्नामेंटों में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला। इसी माह की शुरुआत में उनकी सगाई भी हुई, लगता है तेवतिया के लिए लेडी लक काम कर गया।

Rahul Tewatia did not know about Team India selection Yuzvendra chahal called him to inform
राहुल तेवतिया - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा के 27 वर्षीय ऑलराउंडर राहुल तेवतिया को पहली बार टीम में चुना गया है। चयनकर्ताओं ने विश्व कप वर्ष में नए चेहरों जैसे ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और तेवतिया को आजमाने के उद्देश्य से 19 सदस्यीय टीम का चयन किया।

Rahul Tewatia did not know about Team India selection Yuzvendra chahal called him to inform
राहुल तेवतिया - फोटो : PTI

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले हरियाणा के तेवतिया ने वेस्टइंडीज के शेल्डन कॉट्रेल के एक ओवर में पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी। इस पारी के बाद वह रातों-रात स्टार बन गए थे। छठे-सातवें नंबर पर आकर उन्होंने अपनी टीम को कई बार मुश्किलों से उबारा और जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Tewatia did not know about Team India selection Yuzvendra chahal called him to inform
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter@ICC

यूएई में खेले गए बीते सीजन में राहुल ने 14 मैच में 42.50 की जबरदस्त औसत से 255 रन बनाए तो लेग स्पिन से 10 विकेट भी चटकाए। 68 टी-20 मैच में 42 विकेट के साथ 965 रन बना चुके इस ऑलराउंडर को अपने भारतीय टीम में चयन के बारे में पता नहीं था। जब साथी खिलाड़ियों ने बताया तब खबर लगी।

विज्ञापन
Rahul Tewatia did not know about Team India selection Yuzvendra chahal called him to inform
युजवेंद्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया समूह से बातचीत में तेवतिया ने बताया कि उनके पास युजवेंद्र चहल का फोन आया था, पहले तो उन्हें लगा कि चहल मजाक कर रहे हैं, लेकिन जब मोहित शर्मा ने भी कमरे में आकर यह बात बताई तो यकीन हुआ। फिलहाल तेवतिया हरियाणा की ओर से विजय हजारे टूर्नामेंट खेल रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed