'द वॉल' नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ क्रिकेटरों की नई फौज तैयार कर रहे हैं। जी हां, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक राहुल द्रविड़ की देखरेख में 16 राष्ट्रमंडल देशों के लड़कों और लड़कियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका आयोजन बीसीसीआई विदेश और खेल मंत्रालय के सहयोग से कर रहा है।
लंदन में 19 अप्रैल 2018 को राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि भारत 16 साल से कम उम्र के लड़कों और लड़कियों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगा और उन्हें एनसीए में भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों के साथ अभ्यास करने का मौका देगा।
3 of 6
राहुल द्रविड़
- फोटो : File
एनसीए में अभी बोत्सवाना, कैमरून, कीनिया, मोजाम्बिक, मॉरीशस, नामीबिया, नाइजीरिया, रवांडा, युगांडा, जाम्बिया, मलेशिया, सिंगापुर, जमैका, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, फिजी और तंजानिया के युवा खिलाड़ी (18 लड़के और 17 लड़कियां) प्रशिक्षण ले रहे हैं।
बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार यह एक महीने का शिविर एनसीए बेंगलुरू में एक अक्टूबर से शुरू हुआ और इसे 30 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। यहां एनसीए के क्रिकेट प्रमुख राहुल द्रविड़ की देखरेख में देश के सर्वश्रेष्ठ कोच उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं।
5 of 6
राहुल द्रविड़
- फोटो : ESPN
इसमें कहा गया है, 'प्रत्येक प्रतिभागी के लिए अलग से ट्रेनिंग कार्यक्रम तैयार किया गया है। अलग-अलग देशों और पृष्ठभूमि से आने वाले 16 साल तक के क्रिकेटर्स को समझना, क्रिकेट में उनकी योग्यता को तय करना, समस्यों को पकड़ना और उन्हें ठीक करना एक चुनौती थी। भाषा और सांस्कृतिक अवरोधों को भी क्रिकेट के जज्बे के जरिए पार कर लिया गया।'