फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शास्त्री के बयान पर राहुल द्रविड़ ने साधा निशाना, कह दी बड़ी बात

Sat, 22 Sep 2018 07:08 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 22 Sep 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
rahul dravid hit on ravi shastri statement best team in last 15-20 years on england series
rahul-shastri

इंग्लैंड दौरे में पिछली सीरीज राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में जीती थी। इस बार भारतीय टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। द्रविड़ का कहना है कि अगले इंग्लैंड दौरे के लिए हमें बेहतर तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में हालात बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थे। दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा।

rahul dravid hit on ravi shastri statement best team in last 15-20 years on england series
Rahul dravid

अगर आप विराट कोहली को छोड़कर बात करें तो पूरी सीरीज में बल्लेबाजों के लिए मुश्किलों भरी रही। मैंने भी इंग्लैंड में क्रिकेट खेला है लेकिन पांच मैचों की सीरीज में हालात इतने कड़े कभी नहीं रहे। पूर्व कप्तान ने कहा कि अब हमें भविष्य की ओर देखना होगा। यथासंभव बेहतर तैयारी करनी होगी।

 

rahul dravid hit on ravi shastri statement best team in last 15-20 years on england series
ravi shastri

द्रविड़ ने टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर कोच रवि शास्त्री द्वारा दिए सर्वश्रेष्ठ टीम संबंधी बयान पर कहा कि उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि कौन सर्वश्रेष्ठ है और कौन नहीं। अभी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि टीम ने उससे (इंग्लैंड दौरे) क्या सीख ली? और आगे कैसे बढ़ना है? शास्त्री ने कहा था कि कोहली की अगुआई वाली टीम पिछले 15-20 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ टीम है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
rahul dravid hit on ravi shastri statement best team in last 15-20 years on england series
Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनके इस बयान की आलोचना की थी। भारत ने इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट सीरीज 2007 में जीती थी और तब द्रविड़ कप्तान थे और उनका मानना है कि शास्त्री के बयान को बढ़ा चढ़ाकर पेश कर दिया गया।

विज्ञापन
rahul dravid hit on ravi shastri statement best team in last 15-20 years on england series
राहुल द्रविड़

द्रविड़ ने कहा, मुझे लगता है कि इस पूरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर दिया गया और शास्त्री क्या सोचते हैं और क्या नहीं इस पर टिप्पणी करने में मेरी दिलचस्पी नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि हमने इन सब चीजों से क्या सीख ली है और अगली बार दौरा करने के लिए हमें क्या करना चाहिए?

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed