वेस्टइंडीज के सबसे सबसे भारी भरकम क्रिकेटर (140 किग्रा वजन) रहकीम कॉर्नवाल ने कहा है कि वह अपने टेस्ट करियर को और मजबूत करना चाहते हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने महज तीन मैच खेले हैं। इतना ही नहीं, कॉर्नवाल ने ये भी कहा कि अगर उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसी लीग में खेलने का मौका मिलता है तो यह उनके लिए बोनस होगा।
2 of 5
रहकीम कॉर्नवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
त्रिनिदाद से बात करते हुए कॉर्नवाल ने टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बताई। वह कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया जोक्स के लिए गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अगर मैं टी20 प्रारूप खेल सकता हूं और दुनिया भर की यात्रा करके लीग में खेलता हूं तो यह अच्छा होगा लेकिन मेरा लक्ष्य सबसे सफल टेस्ट खिलाड़ियों में से एक बनना है।'
3 of 5
रहकीम कॉनर्वाल (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉर्नवाल ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट खेलना 'क्रिकेट कला' है, हर कोई टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता है और इसमें अच्छा करना चाहता है। मैं इस प्रारूप में खेल चुका हूं और मैं सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मुझे वही मिले जिसकी मैं टेस्ट क्रिकेट में तलाश कर रहा हूं और जब मेरा संन्यास लेने का समय आये तो मुझे किसी चीज का पछतावा नहीं हो।'
4 of 5
रहकीम कॉनर्वाल (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज को पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा सफलता छोटे प्रारूप में मिली है और उसके कुछ खिलाड़ी दुनिया भर की टी20 लीगों में खेलकर शोहरत और धन कमा रहे हैं। कॉर्नवाल भी टी20 में इसी तरह का धमाल करने को तैयार हैं लेकिन तब तक वह टेस्ट क्रिकेट में अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते, तब तक नहीं।
5 of 5
रहकीम कॉनर्वाल (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल जमैका में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट पदार्पण में इस ऑफ स्पिनर ने चेतेश्वर पुजारा सहित तीन विकेट चटकाए थे। उन्होंने कहा, 'अगर मुझे दुनिया भर में अलग अलग लीग खेलने का मौका मिलता है तो यह मेरे लिये बोनस होगा लेकिन मेरा मुख्य लक्ष्य अपने टेस्ट करियर को आगे बढ़ाते रहने का होगा।'