{"_id":"5bc72956bdec226970456b1f","slug":"prithvi-shaw-smashed-fast-half-centuty-in-vijay-hazare-trophy-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पृथ्वी शॉ बन रहे टीम इंडिया की 'मिनी रन मशीन', तूफानी हाफ सेंचुरी जड़कर फिर किया धमाका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पृथ्वी शॉ बन रहे टीम इंडिया की 'मिनी रन मशीन', तूफानी हाफ सेंचुरी जड़कर फिर किया धमाका
Wed, 17 Oct 2018 07:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पृथ्वी शॉ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज करने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। राजकोट टेस्ट में 134 रन की शानदारी शतकीय पारी के बाद अब पृथ्वी ने एक और अद्भुत पारी खेलते हुए दिग्गजों को चौंका दिया है।
2 of 5
पृथ्वी शॉ
टेस्ट सीरीज खत्म होते ही पृथ्वी ने विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में तेज अर्धशतक ठोका है। हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए पृथ्वी ने महज 34 गेंद पर ही अर्धशतक बना डाला। शॉ ने इस पारी में 8 चौके और दो छक्के जड़े।
3 of 5
पृथ्वी शॉ
बता दें कि इससे पहले भी वह तीन आतिशी अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं। इस टूर्नामेंट में पृथ्वी अब तक 34, 34. 36 और 41 गेंद पर अर्धशतक बना चुके हैं। अब तक महज चार मुकाबले खेलने वाले पृथ्वी ने मुंबई के लिए 87 की औसत से 348 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पृथ्वी शॉ
पृथ्वी के बल्ले से अब तक एक शतक और तीन अर्धशतक निकल चुके हैं। टूर्नामेंट के चारों ही मुकाबले में उन्होंने पचास का आंकड़ा जरूर पार किया है। टूर्नामेंट का आगाज उन्होंने रेलवेज के खिलाफ 81 गेंद पर 129 रन की आतिशी पारी खेलकर किया था।
विज्ञापन
5 of 5
पृथ्वी शॉ
इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 6 छक्के लगाए। कर्नाटक के खिलाफ उन्होंने 53 गेंद पर 60 रन की पारी खेली तो बड़ोदा के खिलाफ महज दो रन से शतक के चूक गए। 12 चौके और 5 छक्के की मदद से पृथ्वी ने यहां 98 रन बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।