पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से कहा है कि वो आईसीसी में साफ करें यदि वो पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट खेलेंगे या नहीं। अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित करेगी।
PCB ने रोया तंगहाली का रोना, BCCI को ठहराया नुकसान का दोषी
भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार 2007 में द्विपक्षीय सीरीज खेली थी। उरी में हुई आतंकी हमलों के बाद भारत ने साफ कर दिया था कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने की कोई संभावना ही नहीं हैं। भारत ने आईसीसी आयोजनों में भी पाक के साथ खेलने से मना कर दिया है।
PCB ने रोया तंगहाली का रोना, BCCI को ठहराया नुकसान का दोषी
इसी मुद्दे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कार्यकारी समिति के अध्यक्ष नजाम सेठी ने कहा है कि बीसीसीआई यह स्पष्ट करे कि क्या वो पाकिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में या फिर आईसीसी आयोजनों में क्रिकेट खेलना चाहता है या नहीं।
PCB ने रोया तंगहाली का रोना, BCCI को ठहराया नुकसान का दोषी
सेठी ने कहा कि उन्होंने इस बारे में बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से भी बात की मगर उन्होंने सीधा-सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने जो कहा उस पर चर्चा नहीं की जा सकती। पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष ने साफ किया कि पाक भारत के खिलाफ न खेल पाने के एवज में कोई मुआवजा स्वीकार नहीं करेगा।
PCB ने रोया तंगहाली का रोना, BCCI को ठहराया नुकसान का दोषी
उन्होंने कहा कि भारत के कारण पीसीबी को भारी नुकसान हो रहा है। 9 साल से द्विपक्षीय नियमों के अनुसार क्रिकेट न होने कारण पीसीबी को गहरा आर्थिक झटका लगा है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय टीम आईसीसी इवेंट में पाक के खिलाफ नहीं खेलती, तो उसे विजेता घोषिता किया जाए।