ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड-पाकिस्तान सीरीज के बाद टेस्ट रैंकिंग में काफी बदलाव हुए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज चल रही सीरीज का असर रैकिंग पर क्या पड़ेगा यह तो सीरीज खत्म होने के बाद ही पता चलेगा।
पाकिस्तान को भुगतना पड़ा बड़ा खामियाजा, मैच हार कर भी इंग्लैंड को हुआ फायदा
2 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : Reuters
दो टॉप की टीमों के सीरीज हारने से रैंकिंग में बहुत बड़ा उलटफेर हुआ है। एक तरफ दक्षिण अफ्रीका ने अपने से रैंकिंग में ऊपर मौजूद ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में 2-1 से हराया, वहीँ न्यूजीलैंड ने दूसरे स्थान पर काबिज़ पाकिस्तान को 2-0 से मात दी।
पाकिस्तान को भुगतना पड़ा बड़ा खामियाजा, मैच हार कर भी इंग्लैंड को हुआ फायदा
3 of 6
फाफ डु प्लेसी
- फोटो : twitter
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया तीसरे और अफ़्रीकी टीम पांचवें स्थान पर थी। दो टेस्ट जीतने के कारण दक्षिण अफ्रीका को 6 अंकों का फायदा हुआ मगर वो अब भी पांचवें स्थान पर ही हैं। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज हारने के कारण तीन अंकों का नुकसान हुआ, लेकिन वो तीसरे स्थान पर और वो अब 105 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
पाकिस्तान को भुगतना पड़ा बड़ा खामियाजा, मैच हार कर भी इंग्लैंड को हुआ फायदा
4 of 6
मिस्बाह उल हक
- फोटो : getty
पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के कारण सात अंकों का जबरदस्त नुकसान हुआ है और वो फिसल कर चौथे स्थान पर खिसक गया है। पाकिस्तान के नीचे जाने के कारण इंग्लैंड दूसरे स्थान पर पहुँच गया है।
पाकिस्तान को भुगतना पड़ा बड़ा खामियाजा, मैच हार कर भी इंग्लैंड को हुआ फायदा
5 of 6
न्यूजीलैंड
- फोटो : getty
न्यूजीलैंड को 5 अंकों का फायदा हुआ है और वो 96 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुँच गया है। श्रीलंका के भी 96 अंक हैं लेकिन वो सातवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज 69 अंक लेकर आठवें और बांग्लादेश 65 अंको के साथ नौवें स्थान पर कायम है।