पिछले दिनों इंग्लैंड की लड़की के साथ शादी करने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को जारी वनडे सीरीज को बीच में ही छोड़कर अपने देश लौटने को मजबूर होना पड़ा है। वह इस समय यूएई में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे थे।
सीरीज बीच में ही छोड़कर पाकिस्तान लौटने को मजबूर हुए मोहम्मद आमिर
करीब दो हफ्ते पहले शादी के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्वंटी-20 सीरीज के शुरुआती मैच नहीं खेल पाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अब वनडे सीरीज भी बीच में ही छोड़कर अपने देश लौटना पड़ा है।
सीरीज बीच में ही छोड़कर पाकिस्तान लौटने को मजबूर हुए मोहम्मद आमिर
3 of 6
मोहम्मद आमिर
- फोटो : Twitter
स्पॉट फिक्सिंग मामले में प्रतिबंध के 6 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने के साथ ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अपनी दांपत्य जीवन की भी शुरुआत की। आमिर ने जिस लड़की से शादी की उससे 6 साल पहले ही मुलाकात हुई थी। 24 साल के आमिर 6 साल बाद इसी साल जुलाई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे हैं और वापसी के 2 महीने बाद ही उन्होंने ब्रिटेन की पाकिस्तानी मूल की लड़की नर्जिस के साथ 22 सितंबर को लाहौर में शादी कर ली।
सीरीज बीच में ही छोड़कर पाकिस्तान लौटने को मजबूर हुए मोहम्मद आमिर
लेकिन शादी के बाद जब वह फिर से पाक टीम के साथ वनडे सीरीज के लिए जुड़े तो 5 अक्टूबर को अबू धाबी में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच से पहले ही उन्हें अपने देश वापस आना पड़ा। उनकी मां की तबीयत काफी खराब हो गई है और इस कारण वह आज ही अपने देश के लिए रवाना हो गए।
सीरीज बीच में ही छोड़कर पाकिस्तान लौटने को मजबूर हुए मोहम्मद आमिर
5 of 6
मोहम्मद आमिर
- फोटो : Getty
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि टीम प्रबंधन ने आमिर को स्वदेश लौटने की अनुमति दे दी है जिससे वह गंभीर रूप से बीमार अपनी मां को देख सकें। आमिर ने इस सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में 2 विकेट लिए थे जिसमें उनकी टीम ने क्रमशः 111 और 59 रनों से जीत हासिल की थी।