फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान के टी-20 विश्व कप खेलने पर संदेह बरकरार, मेजबान भारत के आगे रखीं ये शर्तें

Sun, 21 Feb 2021 11:46 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 21 Feb 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
Pakistan cricket board need visa assurance for t20 World Cup from India
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

टी-20 विश्व कप भारत में अक्तूबर-नवंबर में होना है। पाकिस्तान के शामिल होने पर अब तक संदेह बरकरार है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने आज एक बार फिर इस अहम मुद्दे पर अपनी बात रखी है। लाहौर में पीसीबी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में मनी ने कहा कि भारत जब तक उनकी टीम, प्रशंसकों और पत्रकारों को वीजा देने का लिखित आश्वासन नहीं देता, वे टूर्नामेंट यूएई में कराने की मांग करते रहेंगे। बोर्ड ने आईसीसी को अपने विचारों से अवगत करा दिया है।'

Pakistan cricket board need visa assurance for t20 World Cup from India
मनी

मनी ने कहा कि वे पाकिस्तान के पूरे दल के सुरक्षा के इंतजामात पर भी बीसीसीआई से लिखित आश्वासन चाहते हैं। मनी ने कहा, 'ये बिग थ्री की मानसिकता बदलने की जरूरत है। हमने आईसीसी से कह दिया है कि हमें मार्च के आखिर तक लिखित आश्वासन चाहिए ताकि पता चल सके कि आगे क्या करना है वरना हम विश्व कप भारत की बजाय यूएई में कराने की मांग पर कायम रहेंगे।' 

Pakistan cricket board need visa assurance for t20 World Cup from India
एहसान मानी - फोटो : getty

मनी का तीन साल का कार्यकाल इस साल सितंबर में खत्म हो जाएगा, लेकिन वह इसमें विस्तार के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'बोर्ड के मुख्य संरक्षक इमरान खान यदि उनका कार्यकाल बढाते हैं तो वह इस पद पर बने रहने के लिए तैयार हैं। आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष मनी ने कहा, 'मैंने कभी यह पद नहीं मांगा था और ना ही प्रधानमंत्री से इस बारे में बात की, उन्होंने मुझे जिम्मेदारी दी और मैने इसे निभाने की सर्वश्रेष्ठ कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan cricket board need visa assurance for t20 World Cup from India
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) मार्च-अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के दौरों के लिए अपने पूरे क्रिकेट दल को विशेष चार्टर्ड फ्लाइट से भेजने की योजना बना रहा है ताकि किसी भी तरह की कोविड-19 परेशानियों से बचा जा सकते। बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, 'बोर्ड इस विकल्प पर काम कर रहा है क्योंकि सभी का मानना है कि इतने सारे खिलाड़ियों और अधिकारियों को व्यवसायिक फ्लाइट से अफ्रीका भेजना जोखिम भरा हो सकता है।'

विज्ञापन
Pakistan cricket board need visa assurance for t20 World Cup from India
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि चयनकर्ता टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए दोनों दौरों की टीमें चुनेंगे और वे एक साथ ही स्वदेश लौटेंगे। पाकिस्तान को मार्च के अंत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर वन-डे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं, इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ एक टेस्ट और वन-डे श्रृंखला के लिए हरारे रवाना होना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed