पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम को रविवार को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यकीनन अपनी सबसे खराब हार का सामना करना पड़ा। शान मसूद की टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपने ही घर में 10 विकेट से हार गई। शर्मनाक हार के शान मसूद और उनकी टीम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स अपने ही खिलाड़ियों और टीम की आलोचना कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने बांग्ला टाइगर्स के खिलाफ टीम की हार के पीछे भारत को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि यह सब तब शुरू हुआ जब भारत ने एशिया कप में पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई की।
2 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : PCB
उन्होंने कहा, 'पहली बात, टीम चयन में गलती हुई। आप स्पिनर के बिना खेल रहे थे। दूसरी बात यह है कि जिस प्रतिष्ठा के साथ हम अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा करते थे, वह अब खत्म हो चुकी है। खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की कमी और पराजय तब शुरू हुई जब एशिया कप के दौरान शुरू भारत ने हमारे तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी और वह भी तेज गेंदबाजी को समर्थित परिस्थितियों में। तब दुनिया के सामने हमारे गेंदबाजों का सामना करना एक रहस्य था। अब सबको पता है कि इस लाइन-अप का मुकाबला करने का एकमात्र तरीका आक्रमण करना है। उनकी गति कम हो गई है और उनके स्किल में भी कमी आई है।'
रमीज राजा ने कहा, 'बांग्लादेश के तेज गेंदबाज ज्यादा आक्रामक लग रहे थे, जबकि हमारे गेंदबाज अपने विकेटों को लेकर ज्यादा ड्रामे में उलझे हुए थे। पाकिस्तान के पास इस पिच पर बेहतरीन गेंदबाज नहीं थे। यही वजह थी कि हमारे 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश भी पूरे दमखम के साथ खड़ा था।' रमीज ने न सिर्फ पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की आलोचना की बल्कि कप्तान शान मसूद की भी आलोचना की कि उन्होंने परिस्थितियों को अच्छी तरह से नहीं पढ़ा जिससे उन्हें बांग्लादेश जैसी टीम से हार का सामना करना पड़ा।
4 of 5
पाकिस्तान टीम
- फोटो : PCB
रमीज ने कहा- शान मसूद फिलहाल लगातार मैच हार रहे हैं। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में चीजें कठिन हैं और पाकिस्तान टीम के लिए वहां सीरीज जीतना असंभव था। लेकिन अब आप घरेलू परिस्थितियों में हार रहे हों और वह भी बांग्लादेश जैसी टीम के खिलाफ, तो मुझे लगता है कि आपने परिस्थितियों को अच्छी तरह से नहीं पढ़ा था। न तो बल्लेबाजों ने खुद को लागू किया और गेंदबाज तो खराब दिख ही रहे थे। मसूद को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत है और यह दिखाने की जरूरत है कि आपको खेल का कुछ ज्ञान है। वह अनुभवी कप्तान हैं और पीएसएल और काउंटी मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। मुझे नहीं पता कि किस आधार पर उन्होंने अगस्त के महीने में रावलपिंडी की पिच के लिए चार तेज गेंदबाजों को चुना।
5 of 5
पाकिस्तान टीम
- फोटो : PCB
रमीज ने कप्तान मसूद से अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने को कहा, नहीं तो वह जल्द ही टीम से बाहर हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर काम करने की जरूरत है। ऐसा नहीं है कि वह एक महान कप्तान हैं और इसलिए यदि वह डक आउट होते रहते हैं, तो भी टीम में उनकी जगह होगी। हारने से टीम के मनोबल को भारी नुकसान होता है। आप सीरीज गंवा नहीं सकते। पाकिस्तान क्रिकेट पहले से ही काफी दबाव में है। सीरीज गंवाने का मतलब ड्रेसिंग रूम में तनाव होगा, काफी आलोचना होगी और सवाल उठेंगे।'