{"_id":"56ebb59f4f1c1bca3b8b45bf","slug":"pak-beat-team-india-at-eden-gardens-every-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तो ईडन में टीम इंडिया के लिए 'बहुत कठिन है डगर पनघट की'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तो ईडन में टीम इंडिया के लिए 'बहुत कठिन है डगर पनघट की'
Fri, 18 Mar 2016 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 18 Mar 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट का वर्ल्ड कप हो और इस टूर्नामेंट के खिताबी जंग से पहले अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें लीग मुकाबले में ही भिड़ने जा रही हों तो इसका क्रेज किसी फाइनल मैच से कम नहीं होता। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच महामुकाबला हुआ। और अब एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं। इस बार यह महाजंग भारत के सबसे प्रतिष्ठित स्टेडियम कोलकाता के ईडन गार्डंस में होने वाला है 19 को। इस मैच से पहले जहां टीम इंडिया अपना पहला मैच हार चुकी है तो पाक ने जीत के साथ आगाज किया है।
ईडन में टीम इंडिया के लिए 'बहुत कठिन है डगर पनघट की'
2 of 7
india vs pakistan
- फोटो : pti
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में हार के बाद टीम इंडिया के लिए इस मैच से पहले एक सकारात्मक पक्ष यह है कि वह वर्ल्ड कप में हर बार पाकिस्तान की टीम को हराने में कामयाब रही है। 1992 के वनडे वर्ल्ड कप में दोनों पहली बार भिड़े थे और अब 24 साल हो चुके हैं भारत हर बार विजेता रहा है। लेकिन अब जब उसे अपने घर में हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए अगला मैच हर हाल में जीतना है तो उसके लिए यह डगर काफी कठिन नजर आ रही है।
ईडन में टीम इंडिया के लिए 'बहुत कठिन है डगर पनघट की'
3 of 7
टीम इंडिया
अगर आप सोच रहे हैं कि ईडन जैसे विशाल स्टेडियम में करीब 90 हजार दर्शकों के बीच मैच होने उसका रोमांच कई गुना बढ़ जाएगा, तो एक जानकारी आपके इस रोमांच को थोड़ा कम कर सकती है। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया जहां हर बार पाकिस्तान को हराने में कामयाब रही है तो ईडन गार्डंस में पाकिस्तान को भारतीय टीम कभी भी हरा नहीं सकी है। ऐसे में दोनों टीमें जब 19 को आमने-सामने होंगी तो सभी की नजर इस बार पर होगी कि कौन सी टीम अपने अजेय रिकॉर्ड को कायम रख पाती है। फिलहाल हम आपको बताने जा रहे हैं ईडन में भारत और पाक के बीच सीमित ओवरों के मुकाबलों की एक संक्षिप्त कहानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईडन में टीम इंडिया के लिए 'बहुत कठिन है डगर पनघट की'
4 of 7
टीम इंडिया
क्रिकेट के सीमित ओवरों (वनडे और टी-20) के मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान 4 बार इस मैदान पर एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ चुकी हैं लेकिन दोनों टीमें पहली बार टी-20 में यहां पर आमने-सामने होंगी। इस मैदान पर पहली बार भारत और पाक की टीमें 18 फरवरी 1987 में आमने-सामने हुईं थी। 6 मैचों में सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने ओपनर कृष्णमचारी श्रीकांत (123) के तूफानी शतक की बदौलत पाकिस्तान को 40 ओवरों में 238 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में 3 गेंद और 2 विकेट रहते जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
ईडन में टीम इंडिया के लिए 'बहुत कठिन है डगर पनघट की'
5 of 7
टीम इंडिया
दो साल बाद एक बार फिर दोनों टीमों के बीच नेहरू कप के लीग मुकाबले में 28 अक्टूबर 1989 को यहां पर भिड़ंत हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने कप्तान इमरान खान के नाबाद 47 रनों की बदौलत 50 ओवरों में 279 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 42.3 ओवर में 202 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने यह मैच भी 77 रन से जीत लिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।