फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुमराह के आलोचकों पर भड़के शमी, कहा लोग पैसे कमाने के लिए खिलाड़ियों की आलोचना करते हैं

Sun, 16 Feb 2020 07:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 16 Feb 2020 07:54 AM IST
सार

  • स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरने के बाद बुमराह ने की टीम इंडिया में वापसी 
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं ले पाए एक भी विकेट
  • मोहम्मद शमी ने 2-3 मैच के आधार पर फैसला करने की आलोचना की

विज्ञापन
NZ vs IND Mohammed Shami unhappy with Jasprit Bumrah criticism over his performance in ODI series
शमी-बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी साथी और युवा तेज गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह के बचाव में उतर गए हैं। उन्होंने बुमराह की आलोचना पर नाराजगी जताई है और उनके आलोचकों से ही सवाल पूछ लिए हैं। शमी ने पूछा कि सिर्फ एक-दो मैचों में अलग प्रदर्शन के बाद लोग बुमराह के अनगित मैच-जिताऊ खेल को कैसे भूल सकते हैं।

NZ vs IND Mohammed Shami unhappy with Jasprit Bumrah criticism over his performance in ODI series
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, 'मैं समझ सकता अगर लोग कुछ अरसा गुजर जाने के बाद इस पर चर्चा करते लेकिन 2-4 मैच बाद तो नहीं। सिर्फ इसलिए कि उन्होंने दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, आप मैच जिताने की उनकी काबिलियत पर सवाल नहीं कर सकते।'

NZ vs IND Mohammed Shami unhappy with Jasprit Bumrah criticism over his performance in ODI series
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

शमी ने आलोचकों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बाहर बैठकर खामी निकालना आसान होता है। लेकिन चोट से उबरकर वापसी करना एक खिलाड़ी के नाते काफी मुश्किल होता है। शमी ने कहा कि कुछ लोगों को खिलाड़ियों की आलोचना करने के पैसे मिलते हैं। हर खिलाड़ी चोटिल हो सकता है। ऐसे में उसकी आलोचना करने के बजाए हमें सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
NZ vs IND Mohammed Shami unhappy with Jasprit Bumrah criticism over his performance in ODI series
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social Media

शमी ने खिलाड़ियों से आलोचनाओं की तरफ ध्यान नहीं देने के लिए भी कहा, उन्होंने कहा कि लोगों का नजरिया बदलता रहता है जिसपर ध्यान देने की जरुरत नहीं है। इन सबसे अलग बुमराह एक बार फिर से लय में दिखाई दिए। उन्होंने न्यूजीलैंड-XI के खिलाफ अभ्यास मैच के दूसरे दिन 11 ओवर में तीन मेडेन के साथ 18 रन देते हुए दो विकेट लिए। वहीं, शमी ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed