{"_id":"5b76777a42c79241f22db3e7","slug":"nasir-jamshed-has-been-banned-from-all-forms-of-cricket-for-10-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब यह पाकिस्तानी क्रिकेटर स्पॉट फिक्सिंग में पकड़ाया, बर्बाद हो गया करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब यह पाकिस्तानी क्रिकेटर स्पॉट फिक्सिंग में पकड़ाया, बर्बाद हो गया करियर
Fri, 17 Aug 2018 12:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नासिर जमशेद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है, जो पाकिस्तान सुपर लीग टी-20 लीग के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए गए। शर्जील खान, खालिद लतीफ और शाहजेब हसन पर एक समय तक के लिए निलंबन लग चुका है। हालांकि, एक और दोषी क्रिकेटर नासिर जमशेद पर पीसीबी ने क्रिकेट की सभी गतिविधियों से 10 साल का प्रतिबंध लगाया है। जमशेद की पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में भूमिका पाई गई थी।
2 of 5
नासिर जमशेद
डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक 28 वर्षीय जमशेद अगले 10 सालों तक किसी प्रकार के क्रिकेट का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। पीसीबी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि वह उन खिलाड़ियों को बिलकुल नहीं बर्दाश्त करेगी, जो खेल की इज्जत को बिगाड़ेंगे। इसी के चलते बाएं हाथ के बल्लेबाज जमशेद को कड़ी सजा दी गई है। पीसीबी ने मई में ओपनर के खिलाफ 6 आरोपों के साथ चार्जशीट दायर की, जो अब ब्रिटेन में रह रहे हैं।
3 of 5
नासिर जमशेद
नासिर जमशेद पर आरोप है कि उन्होंने चार क्रिकेटरों को एक एजेंट के साथ फिक्सिंग करने के लिए राजी किया। इस एजेंट का नाम मोहम्मद यूसुफ पीएसएल के दूसरे सत्र में स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल का हिस्सा रहे। उन पर बाधा डालने और ट्रिब्यूनल पूछताछ के साथ सहयोग नहीं करने का आरोप लगा। उन्होंने बुकियों द्वारा संपर्क किए जाने की बात भी अधिकारियों को नहीं बताई। हालांकि, जमशेद ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बकवास करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नासिर जमशेद
जमशेद को पिछले साल दिसंबर में स्पॉट फिक्सिंग जांच के दौरान एक साल के लिए निलंबित किया था और इसमें ऐसा नहीं लग रहा था कि उन पर 10 साल का प्रतिबंध लग जाएगा। नासिर ने पाकिस्तान के लिए अंतिम वन-डे संयुक्त अरब अमीरात में मार्च 2015 में खेला था। उन्होंने अब तक 2 टेस्ट, 48 वन-डे और 18 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। वह मिले मौकों को भुनाने में असफल रहे और इसी के चलते उन्हें 2015 विश्व कप में टीम में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
5 of 5
पीसीबी
- फोटो : File
अब यह देखना होगा कि नासिर जमशेद भी अन्य क्रिकेटरों के समान बैन के खिलाफ अपील करेंगे। हाल ही में शाहजेब हसन का बैन एक से बढ़ाकर चार साल का कर दिया गया जबकि उन्होंने एक साल के बैन के खिलाफ अपील दर्ज की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।