{"_id":"5b766e5142c792298d012cf8","slug":"bhuvneshwar-kumar-will-not-be-feature-in-last-two-tests-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ENGvIND: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के बारे में आई बड़ी अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvIND: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के बारे में आई बड़ी अपडेट
Fri, 17 Aug 2018 12:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से पिछड़ रही है। विराट ब्रिगेड अब शनिवार से इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलेगी। इसके बाद रोस बॉल और ओवल में खेले जाने वाले क्रमश: चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा तीसरे टेस्ट की समाप्ति के बाद होगी।
2 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : BCCI
फैंस की निगाहें भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर टिकी हुई हैं। हालांकि, फैंस और टीम इंडिया को यह जानकर अच्छा नहीं लगेगा कि भुवनेश्वर कुमार अपनी पीठ की चोट से उभरे नहीं है और अंतिम दो टेस्ट में भी उनका खेलना मुश्किल है। बता दें कि कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए तीसरे व अंतिम वन-डे में पीठ में चोट लगी थी, जिसके बाद वह पहले तीन टेस्ट से बाहर हुए।
3 of 5
भुवनेश्वर कुमार
28 वर्षीय भुवनेश्वर ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम प्रबंधन उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण का महत्वपूर्ण सदस्य मान रहा था। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक कुमार ने बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन में हिस्सा लिया, लेकिन एनसीए और नाटिंघम के सूत्रों की माने तो तेज गेंदबाज सिलेक्शन के लिए फिट नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषणा करते समय कहा था कि भुवनेश्वर कुमार अंतिम दो टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारतीय टीम का मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया 31 रन से हारी जबकि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में उसे एक पारी और 159 रन की शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 5
इशांत शर्मा
हालांकि, दोनों टेस्ट में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। पहले टेस्ट में टीम इंडिया के गेंदबाज 20 विकेट लेने में कामयाब रहे। लॉर्ड्स में मेजबान टीम के मध्यक्रम ने अच्छा प्रदर्शन किया, इससे पहले भारतीय गेंदबाजों का ही बोलबाला था। रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा ने एजबेस्टन में बेहतर प्रदर्शन किया जबकि लॉर्ड्स में स्पिनर्स प्रदर्शन नहीं कर सके क्योंकि वहां की परिस्थिति तेज गेंदबाजों के अधीन थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।