{"_id":"5a0360e34f1c1b74698ba5d3","slug":"mumbai-will-become-first-team-to-play-500-matches-in-ranji-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा के खिलाफ नया इतिहास रचने उतरेगी मुंबई ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा के खिलाफ नया इतिहास रचने उतरेगी मुंबई
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी में मुंबई का 500वां मैच
रिकॉर्ड 41 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी मुंबई गुरुवार को बड़ौदा के खिलाफ अपने ही घर में एक नया इतिहास रचने जा रही है। वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला ग्रुप सी का ये मैच रणजी ट्रॉफी इतिहास में मुंबई का 500वां मैच होगा। इस मुकाम पर पहुंचने वाली मुंबई पहली टीम है। टीम इंडिया को सबसे ज्यादा क्रिकेटर इसी टीम ने दिए हैं। आईए रणजी ट्रॉफी की सबसे सफल टीम के 500वें मैच के अवसर पर उससे जुड़े कुछ रोचक आंकड़ों पर नजर डालें।
Trending Videos
रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा के खिलाफ नया इतिहास रचने उतरेगी मुंबई
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
83 रणजी सीजन में जीते 41 खिताब
मुंबई रणजी इतिहास की सबसे सफल टीम है। किसी भी घरेलू टूर्नामेंट में दुनिया में सबसे ज्यादा जीत प्रतिशत मुंबई का ही है। मुंबई ने 49.4 प्रतिशत सीजन यानी हर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया है। ऐसा दुनिया में और कोई टीम नहीं कर सकी है। विश्व क्रिकेट में धरेलू क्रिकेट की सबसे सफल ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यू साउथ वेल्स ब्लूज है। न्यू साउथ वेल्स ने 115 सीजन में 46 खिताब अपने नाम किया है। दूसरे नंबर पर काबिज मुंबई ने 83 में से 41 खिताब जीते। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब काबिज है। यॉर्कशायर ने 118 सीजन में से 33 बार खिताब अपने नाम किया है। न्यू साउथ वेल्स का खिताबी जीत प्रतिशत 40 है और यॉर्कशायर का लगभग 28।

रणजी ट्रॉफी के साथ मुंबई क्रिकेट टीम
लगातार 15 खिताब पर कब्जा
रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक समय तो ऐसा था जब सफलता का मतलब मुंबई होता था। लगातार 15 साल मुंबई ने खिताबी जीत हासिल की। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मुंबई ने ये 15 खिताब साल 1958-59 से 1972-73 तक जीते। मुंबई की टीम अब तक कुल 46 बार फाइनल में पहुंचने में सफल हुई जिसमें से 41 में उसे जीत हासिल हुई। मुबई के बाद रणजी की सबसे सफल टीम कर्नाटक है। जिसने 14 बार फाइनल में प्रवेश किया लेकिन 8 बार ही खिताब पर कब्जा कर सकी।
रणजी ट्रॉफी के इतिहास में एक समय तो ऐसा था जब सफलता का मतलब मुंबई होता था। लगातार 15 साल मुंबई ने खिताबी जीत हासिल की। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मुंबई ने ये 15 खिताब साल 1958-59 से 1972-73 तक जीते। मुंबई की टीम अब तक कुल 46 बार फाइनल में पहुंचने में सफल हुई जिसमें से 41 में उसे जीत हासिल हुई। मुबई के बाद रणजी की सबसे सफल टीम कर्नाटक है। जिसने 14 बार फाइनल में प्रवेश किया लेकिन 8 बार ही खिताब पर कब्जा कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा के खिलाफ नया इतिहास रचने उतरेगी मुंबई
रणजी खिताब के साथ मुंबई क्रिकेट टीम
83 साल में मिली केवल 26 हार
रणजी के 83 साल के इतिहास में मुंबई को केवल 26 बार हार का सामना करना पड़ा है। 499 मैचों में उसे 242 में जीत हासिल हुई जबकि 231 मैच बराबरी पर समाप्त हुए।
रणजी के 83 साल के इतिहास में मुंबई को केवल 26 बार हार का सामना करना पड़ा है। 499 मैचों में उसे 242 में जीत हासिल हुई जबकि 231 मैच बराबरी पर समाप्त हुए।
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा के खिलाफ नया इतिहास रचने उतरेगी मुंबई
अजीत वाडेकर
वाडेकर की कप्तानी में जीते सबसे ज्यादा खिताब
मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाले कप्तान अजीत वाडेकर हैं। वाडेकर की कप्तानी में मुंबई ने 1968-69, 1969-70, 19-71-72 और 1972-73 सीजन में खिताबी जीत हासिल की थी।