{"_id":"5c67941dbdec2273824479d6","slug":"msk-prasad-says-team-management-want-to-give-rishabh-pant-a-few-chance-finalising-world-cup-squad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋषभ पंत पर मेहरबान हुए चयनकर्ता, बोले- टीम मैनेजमेंट देना चाहता है उन्हें कुछ और मौके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऋषभ पंत पर मेहरबान हुए चयनकर्ता, बोले- टीम मैनेजमेंट देना चाहता है उन्हें कुछ और मौके
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 16 Feb 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rishabh pant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में चुने जाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि विश्व कप के लिए टीम को अंतिम रूप देने से पहले टीम मैनेजमेंट उन्हें कुछ और मौके देना चाहता है।
2 of 5
pant
बता दें कि पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वन-डे सीरीज के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया। उन्हें दिनेश कार्तिक के स्थान पर टीम में चुना गया है। पंत ने अपना पिछला वन-डे पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
3 of 5
एमएसके प्रसाद
टीम चयन के बाद प्रसाद ने कहा, 'हमने इस बात को ध्यान में रखते हुए पंत को टीम में शामिल किया क्योंकि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और हम टीम प्रबंधन के साथ चर्चा करने वाले हैं। हम पंत के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी स्थान तलाशने की कोशिश करेंगे और बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ बाएं-दाएं संयोजन का फायदा उठाएंगे। हम विश्व कप के लिए अंतिम टीम चुनने से पहले पंत को कुछ और वन-डे मैचों में मौका देना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Siddarth Kaul
मुख्य चयनकर्ता ने सिद्धार्थ कौल को लेकर कहा, 'कौल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और वह योजना का हिस्सा हैं।' इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ 31 रन पर पांच विकेट लेकर इंडिया-ए की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को उनके इस शानदार प्रदर्शन का फल मिला है और उन्हें पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
mayank markande
प्रसाद ने कहा, 'हम बैक अप स्पिनर के रूप में मयंक को देख रहे हैं। इसलिए हमने उन्हें पहले भारत-ए टीम में रखा और उन्होंने हाल ही में दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ शुक्रवार को पांच विकेट लिए।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।