फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 'तिहरा शतक' जड़ने उतरेंगे एमएस धोनी

Wed, 30 Aug 2017 09:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 30 Aug 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni will score  ‘triple hundred’ of international ODI Matches in Colombo
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को कोलंबो के प्रेमादासा स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच पर हर किसी की नजरें एक वजह से हैं। यह मैच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के वनडे करियर का 300वां मैच होगा। पिछले दो मैचों में अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम इंडिया की जीत में मुख्य भूमिका अदा करने वाले धोनी इस मैच को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 'तिहरा शतक' जड़ने उतरेंगे एमएस धोनी

MS Dhoni will score  ‘triple hundred’ of international ODI Matches in Colombo
ms dhoni
विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से एक माने जाने वाले धोनी  'क्लब-300'  में शामिल होने वाले छठे भारतीय क्रिकेटर होंगे। भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर(463),  राहुल द्रविड़ (344), सौरव गांगुली (311), मोहम्मद अजहरुद्दीन(334), युवराज सिंह(304) 300 से ज्यादा वनडे खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। भारत की तरफ से सबसे पहले ये कारनामा पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने किया था। 

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 'तिहरा शतक' जड़ने उतरेंगे एमएस धोनी

MS Dhoni will score  ‘triple hundred’ of international ODI Matches in Colombo
पल्लेकल वनडे जीतने के बाद धोनी और भुवी - फोटो : PTI
पिछले दो मैचों में उम्दा बल्लेबाजी करने वाले धोनी उस लय को कायम रखना चाहेंगे। उन्होंने दबाव के हालात में पिछले दो वनडे में 45* और 67* रन की पारियां खेली थी। उनकी नजरें 2019 विश्व कप पर लगी है। विश्व स्तरीय फिनिशर से रोहित शर्मा या भुवनेश्वर जैसे खिलाड़ियों के सहयोगी की भूमिका निभा रहे धोनी ने अपने खेल को नया आयाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 'तिहरा शतक' जड़ने उतरेंगे एमएस धोनी

MS Dhoni will score  ‘triple hundred’ of international ODI Matches in Colombo
धोनी
धोनी अपने 300वें मैच को बल्ले के साथ-साथ ग्लब्स से भी यादगार बना सकते हैं। धोनी ने मौजूदा सीरीज के दूसरे वनडे में सबसे तेजी से वनडे में सबसे ज्यादा 99 स्टंपिंग करने के कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड की बराबरी की था। उनके पास वनडे में स्टंपिंग का शतक पूरा करने का भी मौका है। 
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 'तिहरा शतक' जड़ने उतरेंगे एमएस धोनी

MS Dhoni will score  ‘triple hundred’ of international ODI Matches in Colombo
महेंद्र सिंह धोनी
अब तक 299 वनडे खेल चुके धोनी ने 199 मैच बतौर कप्तान खेले हैं। उन्होंने पिछले मैच में बतौर खिलाड़ी अपना सौवां मैच खेला था। धोनी ने 299 मैच में से 296 मैच टीम इंडिया के लिए जबकि 3 मैच एशिया इलेवन के लिए खेले हैं। धोनी पिछले मैच में नाबाद 67 रन की पारी के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ा था। धोनी  भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे पायदान पर आ गए थे। उनके नाम टीम इंडिया के लिए खेले 296 वनडे में 9,434 रन हो गए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed