पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सेना के साथ अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वे कश्मीर में 15 अगस्त तक अपनी 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ समय बिताएंगे और इस दौरान सेना द्वारा दिए गए पैट्रोलिंग के काम को पूरा करेंगे।
वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से मना कर दिया था और दो महीने के लिए सेना में अपनी रेजिमेंट के साथ समय बिताने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने उन्हें इसकी इजाजत देते हुए कश्मीर में तैनाती दी थी।
अब धोनी जब दक्षिणी कश्मीर में तैनात अपनी रेजिमेंट के साथ जुड़ गए हैं तो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में धोनी सेना की अपनी वर्दी में साथी जवानों को बल्ले पर ऑटोग्राफ देते हुए दिख रहे हैं। वहीं कुछ जवान उनके साथ सेल्फी भी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
4 of 5
आर्मी धोनी
- फोटो : social media
पूर्व कप्तान धोनी को साल 2011 में सेना की तरफ से मानद उपाधि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक से नवाजा गया था। उसके बाद धोनी द्वारा ट्रेनिंग में पैराशूट से पांच जंप को सफलतापूर्वक करने पर उन्हें पैरा रेजिमेंट का हिस्सा भी बना दिया गया था।
5 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
फिलहाल 38 वर्षीय धोनी क्रिकेट से समय निकालकर कश्मीर में दो हफ्ते तक सेना में अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान वे 19 किलो का वजन लेकर अपने साथ चलेंगे जिसमें 05 किलो की राइफल, 02 किलो के जूते, 03 किलो की वर्दी, 06 किलो की बुलेट प्रूफ जैकेट, 01 किलो का हेलमेट और 02 किलो का अन्य सामान मौजूद होगा।