फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2007 में कप्तान बनते ही रचने लगे इतिहास.. एमएस धोनी के सुनहरे करियर की कुछ सुर्खियां

Sun, 16 Aug 2020 01:10 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 16 Aug 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni: Some important years of Mahis golden career
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। माही ने क्रिकेट को अचानक अलविदा कहने का एलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए किया। भारत के सबसे सफल कप्तान और दो बार के विश्व कप विजेता के करियर की कुछ सुर्खियां इस प्रकार हैं।

ms dhoni: Some important years of Mahis golden career
धोनी
  • दिसंबर 2004 : बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में वनडे के जरिये धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
  • अक्तूबर 2005 : तेजी से रन बनाने के लिए बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए। अपनी दूसरी पारी में 145 गेंद में 183 रन बनाए। पांच मैचों की श्रृंखला भारत ने 3.0 से जीती और धोनी मैन आफ द सीरिज रहे।
  • दिसंबर 2005 : धोनी ने चेन्नई में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया
  • सितंबर 2007 : धोनी ने राहुल द्रविड़ से वनडे क्रिकेट की कप्तानी ली।
ms dhoni: Some important years of Mahis golden career
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
  • सितंबर 2007 : धोनी ने वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा शिकार के एडम गिलक्रिस्ट के अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड की बराबरी की। वह दक्षिण अफ्रीका में पहले टी-20 विश्व कप में भारत के कप्तान बने। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया। धोनी ने फाइनल का आखिरी ओवर जोगिंदर शर्मा जैसे अनुभवहीन गेंदबाज से डलवाया और यह मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ।
  • अगस्त 2008 : धोनी ने श्रीलंका में भारत को पहली द्विपक्षीय श्रृंखला में जीत दिलाई।
  • अगस्त 2008 : धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार।
  • नवंबर 2008 : धोनी भारत के टेस्ट कप्तान बने। उन्होंने नागपुर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में अनिल कुंबले से कप्तानी ली।
  • दिसंबर 2008 : धोनी आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni: Some important years of Mahis golden career
महेंद्र सिंह धोनी
  • मार्च 2009 : धोनी की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड में पहली द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला जीती।
  • अप्रैल 2009 : धोनी को भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री मिला।
  • दिसंबर 2009 : धोनी आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर का पुरस्कार लगातार दो बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।
  • मई 2010 : धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल जीता।
  • अप्रैल 2011 : धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप फाइनल में 79 गेंद में 91 रन की नाबाद पारी खेली। भारत 28 साल बाद विश्व कप जीता। छक्के से जीत दिलाने वाले धोनी मैन ऑफ द मैच।
विज्ञापन
ms dhoni: Some important years of Mahis golden career
महेंद्र सिंह धोनी
  • मई 2011 : धोनी की कप्तानी से सीएसके ने आईपीएल जीता।
  • नवंबर 2011 : भारतीय प्रादेशिक सेना ने धोनी को मानद् लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया।
  • मार्च 2013 : धोनी 49 टेस्ट में 21वीं जीत दर्ज करके सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़कर भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने।
  • जून 2013 : भारत ने धोनी की कप्तानी में आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी जीती।
  • फरवरी 2013 :धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed