इंडियन टी20 लीग में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई को विराट कोहली की बैंगलोर ने एक रन से मात दी। चेन्नई बेशक यह मुकाबला हार गई लेकिन कप्तान माही अपने प्रदर्शन से एक बार फिर फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो गए।
{"_id":"5cbd3f47bdec2213ee5d622f","slug":"ms-dhoni-smash-biggest-six-of-111-meter-agaist-rcb-in-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धोनी ने मारा IPL का सबसे लंबा छक्का, गेंदबाज कभी नहीं भूलेगा आखिरी ओवर की ऐसी धुनाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: धोनी ने मारा IPL का सबसे लंबा छक्का, गेंदबाज कभी नहीं भूलेगा आखिरी ओवर की ऐसी धुनाई
Mon, 22 Apr 2019 01:06 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएस धोनी
धोनी ने इस मैच में 48 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 84 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इतना ही नहीं, धोनी ने इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन का सबसे लंबा छक्का भी लगाया।
उमेश यादव
- फोटो : ipl
बैंगलोर की तरफ से पारी का आखिरी ओवर फेंकने आए उमेश यादव की दूसरी गेंद पर धोनी ने मिड विकेट के ऊपर से इतना लंबा छक्का मारा कि फैंस के साथ-साथ मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के भी होश उड़ गए। उमेश यादव के इस आखिरी ओवर में 24 रन पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni ipl
इंडियन टी-20 लीग के मौजूदा सीजन का यह अब तक का सबसे लंबा छक्का है। बता दें कि पार्थिव पटेल (53) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बैंगलोर ने रविवार को इंडियन टी-20 लीग के 39वें मुकाबले में चेन्नई को 1 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की।
विज्ञापन
डेल स्टेन
- फोटो : social media
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब मे ंचेन्नई 8 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी और जीता हुआ मैच हार गई। चेन्नई की तरफ से कप्तान एमएस धोनी ने 48 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 84 रन की नाबाद पारी खेली।
देखें वीडियो:
देखें वीडियो:
T 10- What an elephantine six by Dhoni!
— Anand Parmar (@ianandparmar) April 21, 2019
Ball out of the M.Chinnaswamy Stadium.@msdhoni #CSKvRCB pic.twitter.com/2tJY5wBiH8