फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: 'चहल टीवी' पर इंटरव्यू देने से घबराए धोनी, युजवेंद्र को देखते ही मैदान छोड़ भागे

Mon, 04 Feb 2019 03:35 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Mon, 04 Feb 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni run away from chahal tv after india new zealand series ceremony
yuzvendra and dhoni

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी वन-डे में 35 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत ने यह वन-डे सीरीज 4-1 से अपने नाम की। भारत ने 51 साल बाद न्यूजीलैंड को उसी की सरजमीं पर हराया है।

ms dhoni run away from chahal tv after india new zealand series ceremony
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI

ऐसे में हर बार की तरह टीम इंडिया के युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल अपने टेलीविजन (चहल टीवी) पर खिलाड़ियों का इंटरव्यू लेते हुए नजर आए। चहल टीवी पर युजी खिलाड़ियों की जमकर खिंचाई करते हैं।

ms dhoni run away from chahal tv after india new zealand series ceremony
एमएस धोनी

इस बार युजवेंद्र चहल के निशाने पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे, लेकिन माही उनकी खिल्लियों का शिकार होने से बचते नजर आए। धोनी को इस बात का अंदाजा था कि चहल उनके पास क्यों आ रहे हैं। जैसे ही धोनी ने युजी को अपने पास आते देखा तो उन्होंने जोर से दौड़ लगा दी और ग्राउंड छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni run away from chahal tv after india new zealand series ceremony
युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल भी धोनी के पीछे तेजी से भागे, लेकिन कैप्टन कूल उनके हाथ नहीं लगे। हालांकि क्रिकेट फैंस धोनी को एक बार चहल टीवी पर जरूर देखना चाहते थे।

विज्ञापन
ms dhoni run away from chahal tv after india new zealand series ceremony
yuzvendra and virat

गौरतलब है कि कुछ ही दिन में चहल का शो 'चहल टीवी' काफी पॉपुलर हो गया है। युजवेंद्र चहल अपने टीवी पर कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी इटरव्यू कर चुके हैं। वो इंटरव्यू के दौरान खिलाड़ियों की टांग खींचते हैं।

देखें वीडियो:


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed