फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: चीते की चाल, बाज की नजर और धोनी की रफ्तार पर संदेह नहीं करते

Mon, 04 Feb 2019 03:04 PM IST
Anshul Talmale अंशुल तलमले
Updated Mon, 04 Feb 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: MS Dhoni’s brilliance to run-out James Neesham
dhoni

न्यूजीलैंड को उसी की सरजमीं पर वन-डे सीरीज में मात देते हुए भारतीय टीम ने अपने ताज में एक और नगीना जड़ लिया। पांच मैच की सीरीज में रविवार को खेले गए आखिरी मुकाबले को भी अपने नाम करते हुए टीम इंडिया ने श्रृंखला 4-1 से अपने नाम की।

VIDEO: MS Dhoni’s brilliance to run-out James Neesham

वेलिंग्टन में खेले गए इस वन-डे में भले ही एमएस धोनी का बल्ला खामोश रहा हो, लेकिन एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि क्यों वे टीम के सबसे बड़े मैच विनर हैं। टीम में उनकी क्या भूमिका है यह किसी से छिपी नहीं। 

VIDEO: MS Dhoni’s brilliance to run-out James Neesham

बल्ले से फेल होने के बावजूद उन्होंने विकेट के पीछे उस वक्त ऐसी फुर्ती दिखाई जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा दरकार थी। न्यूजीलैंड ने मैच भले ही 35 रन से गंवाया हो, लेकिन एक वक्त मुकाबला कांटे का था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: MS Dhoni’s brilliance to run-out James Neesham
- फोटो : espncricinfo

क्रीज पर मेजबान टीम की ओर से जेम्स नीशाम और मिचेल सैंटनर खुलकर शॉट खेलने लगे थे। दोनों के बीच 41 रन की अहम साझेदारी भी हो चुकी थी। टीम इंडिया को विकेट की दरकार थी। रोहित के चेहरे पर तनाव साफ देखा जा सकता था।

विज्ञापन
VIDEO: MS Dhoni’s brilliance to run-out James Neesham
- फोटो : ESPN

अपने नियमित गेंदबाजों की पिटाई होते देख। विराट की गैरमौजूदगी में कप्तानी संभाल रहे रोहित ने एक बार फिर पार्ट टाईम बॉलर केदार जाधव पर भरोसा जताया। इसके पहले जाधव अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कीवी कप्तान केन विलियमसन को निपटा चुके थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed