फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK का साथ छोड़ घर लौटे धोनी ने रांची की सड़कों पर दौड़ाई बाइक, बैडमिंटन में भी आजमाए हाथ

Tue, 17 Mar 2020 10:07 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 17 Mar 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
Ms Dhoni Rides Bike In Ranchi After Csk Practice Session Canceled Due To Coronavirus
एम एस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस के कारण आईपीएल के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। टीमों के प्रैक्टिस सेशन भी स्थगित हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी टीम का साथ छोड़कर अपने घर रांची लौट आए हैं। रांची पहुंचे पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने बाइक की सवारी की और बैडमिंटन खेला। इस दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में फैंस सड़क पर धोनी के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं।

Ms Dhoni Rides Bike In Ranchi After Csk Practice Session Canceled Due To Coronavirus
एम एस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

एक वीडियो में धोनी रांची में एक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन खेल रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में धोनी रांची की सड़कों पर मोटर साइकिल पर हेलमेट लगाकर बैठे हुए दिखे हैं। लोग उनके साथ तस्वीरें ले रहे हैं। 

Ms Dhoni Rides Bike In Ranchi After Csk Practice Session Canceled Due To Coronavirus
rcb

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अभ्यास सत्र 21 मार्च से शुरू होने वाला था, जो अब कोरोना के डर से अगली सूचना मिलने तक स्थगित कर दिया गया है। तीन बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने शुक्रवार को ही कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए टीम का अभ्यास सत्र शनिवार से निलंबित कर दिया था। इसके बाद से सभी खिलाड़ी अपने घर लौट रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Follow for more....@mahibeliver07 . . .@mahi7781 . . .#msd #msdhoni #dhoni #virat #viratkohli #rohitsharma #shikhardhawan #test #odi #t20 #1stodi #australia #davidwarner #stevesmith #gameplan #india #teamindia #teamaustralia #pakistan #indianarmy #hardikpandya #jaspritbumrah #csk #ipl #thala #whistlepodu #mumbaiindians #smith #msdian #indvsnz

A post shared by Dhoni Believe (@mahibeliver07) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ms Dhoni Rides Bike In Ranchi After Csk Practice Session Canceled Due To Coronavirus
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल की तारीखों को भी आगे बढ़ाया गया। आईपीएल को 13वें सत्र का आगाज 29 मार्च से होना था, लेकिन अब 15 अप्रैल से होगा। इसके आयोजन को लेकर बोर्ड और टीम के मालिकों के बीच बातचीत का दौरा लगातार जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed