फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी का खराब फॉर्म बना टीम इंडिया के लिए सिरदर्द, आंकड़ों ने सब कर दिया बयां

Tue, 15 Jan 2019 02:29 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 15 Jan 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni poor form a major worry for india cricket team
एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वन-डे में धोनी की धीमी बल्लेबाजी चिंता का सबब बनी और इस चिंता को दूर करते हुए विराट ब्रिगेड पर एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे वन-डे को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर का दबाव भी है। हार्दिक पांड्या के अचानक निलंबन से टीम का संयोजन प्रभावित हुआ और उप-कप्तान रोहित शर्मा के 22वें वन-डे शतक के बावजूद टीम इंडिया को पहले वन-डे में 34 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी।

ms dhoni poor form a major worry for india cricket team
ms dhoni

धोनी ने 96 गेंदों में 51 रन की पारी खेली और वह स्ट्राइक रोटेट करने में असफल रहे। इसने कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री को सोचने पर मजबूर कर दिया। धोनी को नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। उप-कप्तान रोहित शर्मा ने धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कराने की सलाह दी, लेकिन भारतीय टीम के ट्रेनिंग सेशन को देखते हुए लग रहा है कि बल्लेबाजी क्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।

ms dhoni poor form a major worry for india cricket team
ms dhoni

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय बल्लेबाजी क्रम खुलकर सामने आया। टॉप थ्री बल्लेबाजों का 2016 से प्रदर्शन निरंतर अच्छा रहा है। मगर ऐसा कम ही देखने को मिला जब धोनी को पारी के चौथे ओवर में बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा हो। धोनी की नंबर-4 पर औसत 52.95 की रही, जो 333 मैच के उनकी मौजूदा करियर औसत 50.11 से भी बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni poor form a major worry for india cricket team
ms dhoni

धोनी का पांचवें और छठे नंबर पर औसत चौथे क्रम के मुकाबले कम है। अगर स्ट्राइक रेट की बात करें तो उसमें भी धोनी नंबर-4 पर जचते हैं। धोनी का ओवरऑल करियर स्ट्राइक-रेट 87.60 का है। चौथे नंबर पर उनका स्ट्राइक रेट 94.21, पांचवें पर 86.08 और छठे नंबर पर 83.23 का है। जब धोनी ने आखिरी बार जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे मुकाबले खेले तो दो मुकाबलों में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि, तब वह महज 18 रन ही बना सके।

विज्ञापन
ms dhoni poor form a major worry for india cricket team
virat kohli ms dhoni

उस सीरीज के बाद धोनी ने आठ वन-डे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की। 2018 विश्व कप में आखिरी बार धोनी ने नंबर-4 पर बल्लेबाजी की थी। धोनी की औसत इस दौरान 24.75 की रही जबकि उनका स्ट्राइक रेट 77.34 का रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर 2016 में माही ने 80 रन की पारी खेली, जो उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed