फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंत ने कहा- एमएस धोनी महान खिलाड़ी हैं, उनकी तुलना मेरे से नहीं करनी चाहिए

Sun, 17 Mar 2019 01:57 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 17 Mar 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni is a legend dont compare him with me says rishabh pant
ms dhoni rishabh pant

एमएस धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न वन-डे सीरीज के अंतिम दो मैचों में आराम दिया गया और युवा ऋषभ पंत को मौका मिला। मगर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को विकेट के पीछे लचर काम करने की वजह से खरीखोटी सुननी पड़ी।

ms dhoni is a legend dont compare him with me says rishabh pant
pant-dhoni

21 वर्षीय पंत ने अंतिम दो मैचों में 52 रन बनाए। हालांकि, जल्द ही उनकी तुलना एमएस धोनी से होने लगी। इस बारे में अपनी राय देते हुए एएनआई से पंत ने कहा, 'मैं तुलना के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। मैं धोनी से बहुत कुछ सीखने की कोशिश करता हूं। वह खेल के लीजेंड हैं। मुझे उनके साथ तुलना पसंद नहीं, लेकिन मैं ऐसा करने से लोगों को रोक नहीं सकता। मैं उनके करीब हूं और हर मामले में बातचीत करता हूं कि कैसे अपना खेल सुधार सकता हूं। मैं उनसे मैदान के अंदर और बाहर बातचीत करता हूं।'

ms dhoni is a legend dont compare him with me says rishabh pant
virat kohli ms dhoni

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सफल नहीं होने के बावजूद पंत ने बताया कि उन्होंने कप्तान विराट कोहली और धोनी से बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा, 'मैंने कोहली और धोनी से बहुत कुछ सीखा जैसे अनुशासन। कैसे दबाव झेलना है और कैसे दूसरों की गलतियों से सबक लेते हुए अपने खेल में सुधार करना है। बहुत कुछ सीखने को मिला।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni is a legend dont compare him with me says rishabh pant
एमएस धोनी और ऋषभ पंत

पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न ने कहा था कि वह युवा पंत को विश्व कप में खेलते देखना पसंद करेंगे। इस बारे में पंत ने कहा, 'मैं इस समय विश्व कप के बारे में बिलकुल नहीं सोच रहा हूं क्योंकि हम भारत में खेल रहे हैं जबकि विश्व कप इंग्लैंड में होना है। पिछले सप्ताह हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेली और अब आईपीएल खेलना है। इसलिए हमे नियमित मैच खेलने हैं। जब मैं इंग्लैंड जाऊंगा तभी विश्व कप के बारे में सोचूंगा।'

विज्ञापन
ms dhoni is a legend dont compare him with me says rishabh pant
ऋषभ पंत और एमएस धोनी

उन्होंने आगे कहा, 'मैं जब ऑस्ट्रेलिया गया था तब मन में था कि भारत के बाहर सीरीज जीतना है। टीम के सभी सदस्य सोच रहे थे कि कुछ अलग करके अपनी टीम को जीत दिलानी है। जब भी हम मैदान में उतरते हैं तो मैच जीतने के बारे में सोचते हैं। हमारा पूरा ध्यान इसी चीज पर लगा रहता है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed