{"_id":"5c764d41bdec224c0b48a785","slug":"ms-dhoni-has-brilliant-record-at-m-chinnaswamy-stadium-before-2nd-t20-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान रहें कंगारू! चिन्नास्वामी स्टेडियम के असली शहंशाह हैं एमएस धोनी, देखें रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सावधान रहें कंगारू! चिन्नास्वामी स्टेडियम के असली शहंशाह हैं एमएस धोनी, देखें रिकॉर्ड
पहला टी-20 मुकाबला गंवाने के बाद अब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से दूसरे टी-20 में भिड़ने चिन्नस्वामी स्टेडियम के मैदान पर उतरेगी। पिछले मुकाबले में जहां धोनी को हार का जिम्मेदार ठहराया गया था, वहीं चिन्नास्वामी में अपने माथे से हार का कलंक धोने का सुनहरा मौका उनके हाथ लग गया है।
2 of 5
ms dhoni
धोनी की धीमी पारी से निराश फैंस एक बार फिर माही के बल्लेबाजी का असली जलवा देख सकते हैं। पिछले मैच में महेंद्र सिंह धोनी 11वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे थे और उन्होंने 37 गेंदों में एक छक्के की मदद से नाबाद 29 रन बनाए थे। धोनी ने अपना एकमात्र छक्का 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगाया था।
3 of 5
MS DHONI
आंकड़ें देखें तो धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 पारियों में 106.64 के स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए हैं। लेकिन बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी में तो उनका रिकॉर्ड और भी शानदार रहा है। यहां धोनी को बल्लेबाजी के अनुकूल पिच भी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ms dhoni
बता दें कि बैंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में धोनी ने कुल 16 पारियों में 59.55 की औसत और 5 अर्धशतकों की मदद से 536 रन ठोके हैं। धोनी ने इससे ज्यादा रन सिर्फ एम. चिंदबरम स्टेडियम (चेन्नई) में ही बनाए हैं। इस लिहाज से यह धोनी का दूसरा सबसे पसंदीदा ग्राउंड है।
विज्ञापन
5 of 5
ms dhoni
पिछले मैच में स्लो स्ट्राइक रेट की वजह से जब फैंस धोनी पर अपना गुस्सा निकाल रहे थे। तब ग्लेन मैक्सवेल ने धोनी का समर्थन करते हुए कहा, धीमी रन गति को समझा जा सकता है। जिस तरह विकेट बिहेव कर रही थी, उस पर स्कोर करना आसान नहीं था। धोनी की जगह कोई और बल्लेबाज भी होता तो उसके लिए भी रन बनाना काफी मुश्किल होता।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।