फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: 9 गेंदों में 4 छक्के जड़कर हार्दिक पांड्या ने मचाई तबाही, वजह है यह क्यूट चीयरलीडर

Sat, 30 Jun 2018 12:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 30 Jun 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Daughter Ziva Cheering For Hardik Pandya during match against ireland
hardik pandya

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 143 रन से रिकॉर्ड जीत दर्ज कर सीरीज 2-0 से जीत ली है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए, जिसके जवाब में आयरलैंड की पूरी टीम 12.3 ओवर में सिर्फ 70 रन पर ढेर हो गई।

MS Dhoni Daughter Ziva Cheering For Hardik Pandya during match against ireland
हार्दिक पांड्या

वहीं इस मैच टीम इंडिया के धांसू ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कमाल की पारी खेलते हुए सिर्फ 9 गेंदों में 32 रन जड़ डाले जिसमें चार छक्के भी शामिल थे। बता दें कि हार्दिक इस मैच से पहले काफी नर्वस नजर आ रहे थे, लेकिन मैदान पर उनका बल्ला ऐसा चला कि आयरिश गेंदबाजों के होश ही उड़ गए।

MS Dhoni Daughter Ziva Cheering For Hardik Pandya during match against ireland
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI

दरअसल मैच के दौरान हार्दिक पांड्या की सबसे फेवरेट चीयरलीडर ने उनका हौसला बढ़ाया था। इसका खुलासा खुद हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के माध्यम से किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni Daughter Ziva Cheering For Hardik Pandya during match against ireland
जीवा

बता दें कि पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की नटखट बेटी जीवा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जीवा हार्दिक को चीयरअप करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में वह कह रह ही... 'कम ऑन हार्दिक...'

विज्ञापन
MS Dhoni Daughter Ziva Cheering For Hardik Pandya during match against ireland
हार्दिक पांड्या

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए पांड्या ने कैप्शन में लिखा, 'लगता है मुझे अपनी चीयरलीडर मिल गई है।' पांड्या ने इस मैच में 9 गेंदें खेलकर एक चौका और चार छक्के लगाए थे। वहीं अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर एक विकेट भी चटकाया था।

देखें वीडियो:
 

 

Oh I think that I found myself a cheerleader 🎵 🎶🎵🎶🎵🎶 @zivasinghdhoni006 😍❤️👼Video courtesy: @sakshisingh_r

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed