फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday MS Dhoni: धोनी का वो पहला प्यार जिसकी मौत ने माही की जिंदगी बदल दी

Tue, 07 Jul 2020 12:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 07 Jul 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ms Dhoni Birthday Special: Dhonis first love whose death changed Mahi life
नन्हीं जीवा के साथ धोनी और उनकी पत्नी साक्षी - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट के मैदान से लेकर अपनी निजी जिंदगी में धोनी ने कई मुकाम हासिल किए हैं। अपने व्यक्तित्व और सौम्य छवि की वजह से धोनी को कैप्टन कूल भी कहा जाता है और उनके व्यवहार को लेकर अक्सर उनकी तारीफ भी होती है।



हालांकि धोनी की निजी जिंदगी की एक ऐसी घटना है जिसके बारे में लोगों को तब पता चला जब उनकी बायोपिक बनी। हम बात कर रहे हैं धोनी के पहले प्यार की जो अधूरा ही रह गया। धोनी का पारिवारिक जीवन फिलहाल तो खुशहाल है और वे अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ जीवन का आनंद ले रहे हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब धोनी अंदर से बेहद टूट गए थे।

Ms Dhoni Birthday Special: Dhonis first love whose death changed Mahi life
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी की उम्र जब 20 साल थी और वे भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने की कोशिश में लगे हुए थे, उसी वक्त उन्हें प्रियंका झा नाम की एक लड़की से प्रेम हो गया था। दोनों के बीच प्रेम इतना बढ़ गया था कि धोनी प्रियंका के साथ शादी कर जीवन बिताने की तैयारी भी कर चुके थे। 

प्रियंका झा धोनी की सिर्फ सच्ची मोहब्बत ही नहीं थीं बल्कि वह उनकी ताकत भी थीं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, वह टीम इंडिया में जगह पाने के लिए कमर कस रहे थे और इस दौरान उन्हें इश्क हो गया। ऐसा कहा जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपनी बाकी जिंदगी बिताने का फैसला भी कर लिया था।

Ms Dhoni Birthday Special: Dhonis first love whose death changed Mahi life
एमएस धोनी और साक्षी धोनी - फोटो : ट्विटर

महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका झा का रिश्ता मजबूत हो रहा था और यह उस अवधि के दौरान था जब माही को 2003-2004 में जिम्बाब्वे और केन्या के दौरे के लिए भारत ए टीम के लिए चुना गया था। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने मैदान पर अपने कौशल दिखाए और लाखों लोगों का ध्यान अपनी तरफ मोड़ा। देश के लिए खेलने की इच्छा रखने वाले युवा बल्लेबाज ने त्रिकोणीय टूर्नामेंट में छह पारियों में 362 रन बनाकर सभी को चौंका दिया। इस तरह धोनी ने तत्कालीन भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और अंतरिम कोच रवि शास्त्री का भी ध्यान आकर्षित किया, जिसकी वजह से धोनी को 2004 में बांग्लादेश का दौरा करने वाले एकदिवसीय टीम में मौका मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ms Dhoni Birthday Special: Dhonis first love whose death changed Mahi life
एमएस धोनी - फोटो : social media

इन सब के बीच धोनी के निजी जीवन में तेजी से बदलाव हो रहा था, जिसके बारे में उन्हें मालूम तक नहीं था। जो आदमी सबको गौरवान्वित कर रहा था, उसे यह भी पता नहीं था कि वह उस व्यक्ति को खो चुका है जो उसके दिल के करीब था, उसकी ताकत, उसकी हर चीज, प्रियंका झा। जी हां, महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपनी महिला मित्र प्रियंका झा के साथ बिताने का फैसला किया था, वर्ष 2002 में उनका एक सड़क हादसे में निधन हो गया, इसके बाद जब माही टूर्नामेंट खेलकर घर लौटे तो उन्हें पता चला कि प्रियंका का गंभीर चोटों की वजह से जीना मुश्किल है। माही इसके बाद पूरी तरह टूट गए, अपने पहले प्यार से शादी करने के उनके सपने खत्म हो गए और वह भी बेहद बुरी तरीके से। 

विज्ञापन
Ms Dhoni Birthday Special: Dhonis first love whose death changed Mahi life
श्रीलंका के खिलाफ धोनी - फोटो : ट्विटर

इन सबके बावजूद धोनी ने हार नहीं मानी और फिर से क्रिकेट के मैदान में लौटे और इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाना और तोड़ना शुरू कर दिया। साल 2010 में, चार जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी अपनी बचपन की दोस्त साक्षी सिंह रावत के साथ शादी के बंधन में बंधे। उनकी एक प्यारी सी बच्ची है जिसका नाम जीवा है, लेकिन यह कहा जाता है कि कैप्टन कूल प्रियंका झा और उनके साथ साझा किए गए पलों को कभी नहीं भूल पाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed