फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: जीत ने रोहित को बनाया सबसे सफल और धोनी को सबसे असफल T-20 खिलाड़ी!!!

Mon, 22 May 2017 09:01 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Mon, 22 May 2017 09:01 PM IST
विज्ञापन
most for indian in t20 tournament  final Rohit involve in most win, dhoni in most loss
रोहित शर्मा - फोटो : ipl official web
यदि आपसे ये कहा जाए कि टीम के सबसे सफल कप्तान रहे एमएस धोनी टी-20 में एक असफल खिलाड़ी हैं तो शायद आपको यकीन न हो। इसके बाद आपसे यह कहा जाए कि रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी हैं तो भी शायद आपको विश्वास न हो, लेकिन यह सच है। 

IPL: जीत ने रोहित को बनाया सबसे सफल और धोनी को सबसे असफल T-20 खिलाड़ी!!!

most for indian in t20 tournament  final Rohit involve in most win, dhoni in most loss
रोहित शर्मा और मिचेल जॉनसन - फोटो : mumbai indians
रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस को तीसरी बार आईपीएल का खिताब जिताया। उनकी कप्तानी में मुंबई का यह चौथा टी-20 खिताब है। रोहित की कप्तानी में साल 2013 में मुंबई इंडियंस ने चैंपियंस लीग का खिताब भी जीता था। रोहित ने चार बार फाइनल मुकाबले में मुंबई की कमान संभाली और चारों ही बार उनकी टीम को सफलता हासिल हुई।    

IPL: जीत ने रोहित को बनाया सबसे सफल और धोनी को सबसे असफल T-20 खिलाड़ी!!!

most for indian in t20 tournament  final Rohit involve in most win, dhoni in most loss
रोहित शर्मा - फोटो : ipl official web
रोहित शर्मा रविवार को पुणे के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा टी-20 खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम बतौर खिलाड़ी अब कुल 7 टी-20 खिताब हैं। चार आईपीएल (1 डेक्कन चार्जर, 3 मुंबई), 1 चैंपियंस लीग खिताब के अलावा उनके नाम टी-20 विश्वकप, टी-20 एशिया कप सहित कुल 7 खिताब हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL: जीत ने रोहित को बनाया सबसे सफल और धोनी को सबसे असफल T-20 खिलाड़ी!!!

most for indian in t20 tournament  final Rohit involve in most win, dhoni in most loss
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Cricket Tracker
रोहित के बाद सबसे ज्यादा टी-20 खिताब जीतने वालों में दूसरे नंबर पर 6-6 खिताब के साथ एमएस धोनी, सुरेश रैना, आर अश्विन और अंबाती रायडू हैं। धोनी ने 2 आईपीएल, 2 चैंपियंस लीग, 1 विश्वकप और 1 एशिया कप खिताब जीता है। रैना और अश्विन ने 1 एशिया कप, 2 आईपीएल, 2 चैंपियंस लीग और 1 घरेलू टी-20 खिताब सहित 6-6 खिताब जीते हैं। अंबाती रायडू ने  3 आईपीएल, 2 चैंपियंस लीग और एक घरेलू टी-20 लीग खिताब जीता है। 

 
विज्ञापन

IPL: जीत ने रोहित को बनाया सबसे सफल और धोनी को सबसे असफल T-20 खिलाड़ी!!!

most for indian in t20 tournament  final Rohit involve in most win, dhoni in most loss
एमएस धोनी
हैदराबाद में पुणे की हार के बाद  एम एस धोनी बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा टी-20 फाइनल हारने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। धोनी का यह सातवां आईपीएल फाइनल था जिसमें उन्हें पांचवीं बार हार मिली है। टी-20 विश्वकप में भारत धोनी की कप्तानी में दो बार(2007, 2013) फाइनल में पहुंची। 2013 में भारत को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह उनके नाम कुल 6 टी-20 फाइनल में 6 हार दर्ज हो गई हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed