पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इस समय जिम्बाब्वे में टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज खेलने में व्यस्त हैं, जिसका ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे भी हिस्सा हैं। आमिर ने पहले दो टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले, लेकिन पिछले मैच में उन्हें मौका मिला और उन्होंने चार ओवर के अपने कोटे में 25 रन देकर एक विकेट चटकाया।
आमिर का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने अपने करियर में कई दिग्गज बल्लेबाजों को गेंदबाजी की है और उन्हें जमकर परेशान भी किया है। हाल ही में ईएसपीएन क्रिकइंफो ने आमिर से 25 सवाल-जवाब किए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इस दौरान एक सवाल में जवाब दिया कि स्टीव स्मिथ को गेंदबाजी करने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। दरअसल, आमिर से पूछा गया था कि उन्हें किस बल्लेबाज को गेंदबाजी करने में दिक्कत होती है। इसके जवाब में पाक गेंदबाज ने यह जवाब दिया। इससे विराट कोहली के फैंस का दिल जरूर टूटा होगा।
विराट और आमिर के बीच की लड़ाई क्रिकेट में काफी लोकप्रिय है। ऐसे में उनका नाम नहीं लेने का मतलब निकलता है कि विश्व क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का डंका बजा रहे विराट कोहली से मोहम्मद आमिर को डर नहीं लगता। यह भी मान सकते हैं कि आने वाले समय में विराट-आमिर की लड़ाई और भी रोमांचक होगी।
यही नहीं, इस दौरान आमिर ने कई सवालों के जवाब देते हुए बताया कि उन्हें शाहिद अफरीदी की हेयरस्टाइल बेस्ट लगती है। उन्होंने साथ ही मंशा जताई कि काश वह वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को गेंदबाजी कर पाते। आमिर चाहते हैं कि वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में तीन से अधिक हैट्रिक ले। इसके अलावा क्रिकेट से बाहर उनके पसंदीदा खिलाड़ी अर्जेंटीना के फुटबॉलर सर्जियो एगुएरो हैं।
5 of 6
Mohammad Amir
- फोटो : Getty
आमिर ने अपने करियर में सफलता भी देखी और इसके बाद बुरा समय भी देखा। हालांकि, अब आमिर ने अपने खेल में काफी सुधार किया है और वह एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कहर ढा रहे हैं। बता दें कि युवा आमिर ने अपनी गति और स्विंग से दिग्गजों का मन जीता था। मगर 2011 में वह स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए गए और उन पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया।