अनुभवी महिला बल्लेबाज मिताली राज को वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया से बाहर करने के मामले में नया मोड़ आया है। बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति (सीओए) ने टूर्नामेंट के दौरान मिताली के फिटनेस लॉग की जानकारी मांगी है। सीओए को चिंता है कि सेमीफाइनल से पहले चयन बैठक की जानकारी मीडिया में लीक हुई। इसका जवाब सीओए ने बीसीसीआई प्रबंधन में शामिल सीईओ राहुल जौहरी सहित दो वरिष्ठ अधिकारियों से मांगा है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच रमेश पोवार और मैनेजर तृप्ति भट्टाचार्य का सीओए से मिलना लगभग तय है और जौहरी सोमवार को वर्ल्ड टी20 में भारत के प्रदर्शन की रिपोर्ट सौपेंगे। बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बेंच पर बैठाया गया। यह मुकाबला टीम इंडिया 8 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई।
भारतीय टीम सेमीफाइनल में दो विकेट के नुकसान पर 89 रन बना चुकी थी और मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। मगर अचानक भारतीय पारी लड़खड़ाई और टीम 112 रन बनाकर ऑलआउट हुई। राज को बाहर करने पर कई तरह के सवाल खड़े किए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम लीग मैच में घुटने की चोट के कारण बाहर बैठने से पहले मिताली ने लगातार दो अर्धशतकीय पारियां खेली थीं।
हालांकि, सेमीफाइनल से पहले मिताली फिट घोषित कर दी गईं, लेकिन टीम प्रबंधन ने बोल्ड फैसला लेते हुए उन्हें बाहर रखने का फैसला लिया। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में टॉस के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा था कि टीम उसी विजयी संयोजन के साथ खेलना चाहती है, जिसने ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी।
5 of 7
indian women cricket team
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मिताली को बाहर करने का फैसला गुरुवार को मैच से कुछ घंटे पहले चयन बैठक में लिया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय चयनकर्ता सुधा शाह और टीम मैनेजर भट्टाचार्य भी शामिल थे।