{"_id":"58a99e624f1c1b815fd85853","slug":"mitchell-starc-ends-contract-with-virat-kohlis-royal-challenger-s-banglore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 10: कोहली की टीम को झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने खत्म किया करार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 10: कोहली की टीम को झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने खत्म किया करार
Sun, 19 Feb 2017 09:21 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Feb 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल के दसवें सीजन का खुमार चढ़ने लगा है। 20 फरवरी को बैंगलुरु में आईपीएल के दसवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। ऐसे में विराट कोहली की कप्तानी वाली बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स की योजनाओं को बड़ा झटका लगा है। टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी के साथ अपने करार को खत्म कर लिया है।
आईपीएल 10: कोहली की टीम को झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने खत्म किया करार
2 of 5
मिचेल स्टार्क
- फोटो : Getty
बीसीसीआई ने मिचेल स्टार्क के करार खत्म करने की सूचना देते हुए कहा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सहमति के आधार पर रायल चैलेंजर्स के साथ अपना करार खत्म कर लिया है। इसके बाद आरसीबी के पास नीलामी के लिए ज्यादा राशि होगी।
आईपीएल 10: कोहली की टीम को झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने खत्म किया करार
3 of 5
मिचेल स्टार्क
बीसीसीआई ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, रॉयल चैंलेंजर्स और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार ने आईपीएल 2017 के पहले खिलाड़ियों के लिए नियम 41 के अंतर्गत आपसी सहमति के आधार पर अपना करार समाप्त करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 10: कोहली की टीम को झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने खत्म किया करार
4 of 5
मिचेल स्टार्क
स्टार्क के करार खत्म करने के बाद आरसीबी के पांच करोड़ रुपये नीलामी में खर्च करने के लिए होंगे। और वे एक और विदेशी खिलाड़ी खरीद सकते हैं। इससे पहले आरसीबी के पास 12.825 करोड़ रुपये थे। लेकिन अब उनके पास पांच करोड़ रुपये अतिरिक्त होंगे।
विज्ञापन
आईपीएल 10: कोहली की टीम को झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने खत्म किया करार
5 of 5
मिचेल स्टार्क
आरसीबी ने स्टार्क को साल 2014 में 5 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले कुछ समय से वह चोटिल थे। पिछले सीजन भी पैर में फ्रैक्चर होने के कारण नहीं खेल पाए थे। आरसीबी की ओर से खेलते हुए साल 2014 में उन्होंने 14 और 2015 में 20 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में उनकी कमी निश्चित तौर पर कप्तान विराट कोहली को खलेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।