{"_id":"5c03afa6bdec22416d12cea5","slug":"sehwag-save-team-india-from-a-big-defeat-at-adelaide-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर खूंखार हो जाते हैं भारतीय बल्लेबाज, सहवाग की वो स्पेशल पारी तो याद है न!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर खूंखार हो जाते हैं भारतीय बल्लेबाज, सहवाग की वो स्पेशल पारी तो याद है न!
Sun, 02 Dec 2018 03:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 02 Dec 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से चार टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाज बड़ी बेसब्री से कंगारू गेंदबाजों का इंतजार कर रहे हैं। एडिलेड में होने वाली गेंद और बल्ले की इस लड़ाई में टीम इंडिया का पलड़ा भी ज्यादा भारी नजर आ रहा है।
2 of 5
वीरेंद्र सहवाग
टीम इंडिया के बल्लेबाज हमेशा से ही एडिलेड में अच्छा करते आए हैं। इसका जीता जागता उदाहरण खुद टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। जनवरी, 2008 में सहवाग की वो पारी शायद ही फैंस आज तक भूल पाए होंगे।
3 of 5
Sehwag sourav
उस दौर में सहवाग बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। बड़ी मुश्किल से वीरेंद्र सहवाग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्क्वाड में जगह मिली थी। वहीं प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल करने से पहले भी कई तरह की बातें बनाई जा रही थीं, लेकिन सहवाग की एक दिलेर पारी ने आलोचकों के मुंह पर ताले जड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virender sehwag
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए चौथे व अंतिम टेस्ट में सहवाग ने 151 रन की शतकीय पारी खेलकर 18 महीने का सूखा खत्म किया था। सहवाग ने पारी उस वक्त खेली थी, जब कंगारू गेंदबाजों के सामने टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
ऐसे में सहवाग ने अपना आक्रामक रुख छोड़कर एक डिफेंसिव पारी खेलते हुए भारत को संकट की स्थिति से निकाला और हारे हुए मैच को अपने दम ड्रॉ कराया। इस दौरान सगवाग ने 236 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 151 रन बनाए और भारत ने 7 विकेट खोकर 269 रन बनाकर यह मैच ड्रॉ कराया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।