{"_id":"5c3c7962bdec22732d01fd76","slug":"michael-klinger-controversial-dismissal-on-seventh-delivery-in-an-over","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओवर की 7वीं गेंद पर आउट हुआ बल्लेबाज, मैदान पर हुई इस एक गलती से मच गया बवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ओवर की 7वीं गेंद पर आउट हुआ बल्लेबाज, मैदान पर हुई इस एक गलती से मच गया बवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 15 Jan 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
michael klinger
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट नियमों के अनुसार किसी ओवर में अगर वाइड-नो बॉल न हो तो उस ओवर में सिर्फ छह गेंदें ही फेंकी जानी चाहिए। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश लीग के एक मुकाबले में छह नहीं बल्कि सात गेंदे फेंकी गई। हद तो तब हो गई जब सातवीं गेंद पर एक खिलाड़ी भी आउट हो गया।
2 of 5
michael klinger
रविवार को पर्थ के मैदान पर सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच एक मुकाबला खेला गया। इस मैच में पर्थ स्कोचर्स के अनुभवी बल्लेबाज माइकल क्लिंगर के आउट होने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। माइकल क्लिंगर के विवादित तरीके से आउट होने के पीछे अंपायरों की ऐसी गलती सामने आई जो बहुत हैरान कर देने वाली थी।
3 of 5
big bash league
माइकल क्लिंगर जिस गेंद पर आउट हुए वो ओवर की सातवीं गेंद थी। एक ओवर में 6 गेंद होती हैं। हालांकि जब बल्लेबाज आउट हो गया तब अंपायरों को ध्यान गया कि वो ओवर की छठी नहीं बल्की सातवीं गेंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
michael klinger
सिडनी सिक्सर्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट गंवाकर 177 रन बनाए थे। इसके बाद 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स को पहला झटका उस समय लगा जब दूसरे ओवर में सिडनी सिक्सर्स के गेंदबाज बेन वारशुईस की गेंद पर माइकल क्लिंगर ने स्टीव ओकीफ को कैच थमा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
michael klinger
क्लिंगर जिस गेंद पर आउट हुए वो ओवर की सातवीं गेंद थी और क्रिकेट के नियमों के अनुसार एक ओवर में सिर्फ 6 गेंद होती हैं 7 नहीं। उस ओवर में बिना किसी वाइड या नो के छह गेंद पहले ही फेंकी चुकी थी और क्लिंगर जिस पर आउट हुए वो सातवीं गेंद थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।