फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2020: इस बार एंकरिंग करती नहीं दिखेंगी मयंती लैंगर, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Fri, 18 Sep 2020 08:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 18 Sep 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Mayanti Langer blessed with a baby boy last month, reason for latter’s absence in IPL 2020
MAYANTI LANGER

आईपीएल की सबसे प्रसिद्ध महिला एंकरों में मयंती लैंगर का नाम शुमार है। मगर वह आईपीएल के 13वें सीजन में दिखाई नहीं देंगी। कल यानी शनिवार के आईपीएल 2020 का आगाज हो जाएगा। इसके लिए एंकर्स और कमेंटरी पैनल की घोषणा हो चुकी है, लेकिन मयंती पैनल का हिस्सा नहीं हैं। 


 

Mayanti Langer blessed with a baby boy last month, reason for latter’s absence in IPL 2020
मयंती लैंगर - फोटो : Instagram

मयंती के इस बार के आईपीएल में एंकर्स पैनल का हिस्सा नहीं होने के पीछे की वजह यह है कि हाल ही में मयंती ने बेटे को जन्म दिया है। जिसकी तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है। मयंती ने अपने पति स्टुअर्ट बिन्नी और बेटे के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'तो इस बार मैं आईपीएल देखने का आनंद लूंगी। ऑल द बेस्ट टू जतिन सप्रू, सुहैल चंडोक, आकाश चोपड़ा, संजना गणेशन, डीन जोन्स, स्कॉट स्टायरिस, ब्रेट ली, संजोग गुप्ता।' 
 



 

Mayanti Langer blessed with a baby boy last month, reason for latter’s absence in IPL 2020
मयंती लैंगर - फोटो : ट्विटर अकाउंट

इसके अलावा मयंती ने तस्वीर के साथ एक और मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा, तो आप में से कुछ लोग ही पता लगा सके और बाकी अंदाजा लगाते रहे। स्टार स्पोर्ट्स ने मुझे बड़े इवेंट्स में काम करने का मौका दिया। उन्होंने तब मेरा साथ दिया, जब मुझे उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। जब मैं प्रेग्नेंट थी, उन्होंने तमाम एडजेस्टमेंट्स किए, जिससे मैं आराम से एंकरिंग करती रहूं, जब तक मैं 20 सप्ताह (करीब पांच महीने) थी और अगर आईपीएल अपने समय से होता तो ऐसा करती रहती। मैं और स्टुअर्ट करीब छह सप्ताह पहले एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mayanti Langer blessed with a baby boy last month, reason for latter’s absence in IPL 2020
स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर

भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लैंगर पिछले दो सीजन से आईपीएल का हिस्सा रही हैं। मयंती ने 2010 फीफा विश्व कप, 2010 राष्ट्रमंडल खेल, 2011 क्रिकेट विश्व कप, 2015 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2018 में हुए इंडियन टी-20 लीग के 12वें संस्करण समेत कई खेल प्रतियोगिताओं में एंकरिंग की हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed