फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: 'बेबीसिटिंग' पर वीरू को हेडन का जवाब, बोले 'कंगारुओं को बच्चा समझने की भूल न करे टीम इंडिया'

Sun, 17 Feb 2019 08:17 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 17 Feb 2019 08:17 AM IST
विज्ञापन
Matthew Hayden reply to Virender Sehwag on babysitting video
sehwag and hayden

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैदानी जंग से पहले जुबानी बहस शुरू हो चुकी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग हाल ही में एक विज्ञापन में बेबी सिटिंग करते नजर आए थे। इस वीडियो पर अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने चुटकी ली है।

Matthew Hayden reply to Virender Sehwag on babysitting video
टिम पैन

फैंस को बता दें कि यह विज्ञापन पिछली बार ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हुई ऋषभ पंत और टिम पेन की बहस पर आधारित है। कप्तान टिम पेन ने स्लेजिंग करते हुए पंत को अपने बच्चों का बेबीसिटर बनने का ऑफर दिया था।

Matthew Hayden reply to Virender Sehwag on babysitting video
Birthday special: Virendra sehwag

अब सहवाग ने इस मजेदार विडियो में कहा था कि हम बेबीसिटिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी विज्ञापन की अगली सीरीज में हेडन नजर आ रहे हैं। हेडन ऐड में हिंदी में कहते हैं- वीरू पाजी, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को बच्चा मत समझना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Matthew Hayden reply to Virender Sehwag on babysitting video
Matthew Hayden

इससे पहले हेडन ने ट्विटर पर उसी विज्ञापन को शेयर करते हुए लिखा- वीरू बॉय, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मजाक में मत लो। ध्यान रखो, कौन वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए बेबीसिटिंग करेगा। वहीं, ऋषभ पंत ने भी ट्विटर पर विडियो को शेयर करते हुए लिखा- वीरू पाजी मुझे दिखा रहे हैं कि कैसे क्रिकेट और बेबीसिटिंग में बेहतर हुआ जाए। हमेशा से प्रेरणा स्रोत...। 

विज्ञापन
Matthew Hayden reply to Virender Sehwag on babysitting video
virendra sehwag

बता दें कि सहवाग ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के प्रसारक नेटवर्क के साथ एक ऐड शूट किया है। इस ऐड में सहवाग कुछ विदेशी बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम की जर्सी पहनी हुई है। 

देखें वीडियो:



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed