फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया को इस खतरनाक कीवी बल्लेबाज से रहना होगा सावधान, वर्ल्ड कप में जड़ चुका है दोहरा शतक

Mon, 08 Jul 2019 08:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 08 Jul 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Martin guptil who scored double century in world cup against west indies will be challenge for india
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : pti

12वें क्रिकेट वर्ल्ड कप का सफर तेजी से बढ़ता हुआ सेमीफाइनल तक पहुंच चुका है। एक महीने से चल रहे टूर्नामेंट का अंजाम अब जल्दी ही सभी के सामने होगा। तीन मुकाबले और फिर दुनिया को मिल जाएगा एक नया विश्व विजेता। 



लेकिन विश्व विजेता बनने के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों को करनी होगी मशक्कत। पहले सेमीफाइनल में जहां भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मिलेगी इंग्लैंड की चुनौती। 



  

Martin guptil who scored double century in world cup against west indies will be challenge for india
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : File

मंगलवार को मैनचेस्टर में होने वाले पहले सेमीफाइनल में इंडिया को जीत का दावेदार बताया जा रहा है लेकिन उससे पहले उसके सामने होगी मार्टिन गुप्टिल के रूप में एक बड़ी चुनौती। 

Martin guptil who scored double century in world cup against west indies will be challenge for india
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : File

बता दें कि न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल वर्ल्ड कप में दोहरा शतक जड़ चुके हैं और वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। गुप्टिल ने 2015 वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ सलामी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 163 गेंदों में 237 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 24 चौके और 11 छक्के जड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Martin guptil who scored double century in world cup against west indies will be challenge for india
न्यूीजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

उस मैच में न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज को 143 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। 

विज्ञापन
Martin guptil who scored double century in world cup against west indies will be challenge for india
मार्टिन गुप्टिल

हालांकि इस वर्ल्ड कप में गुप्टिल का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है उन्होंने 8 पारियों में एक अर्धशतक के सात मात्र 166 रन ही बनाए हैं। लेकिन फिर भी बड़े मैचों में बड़ी पारी खेलने वाले इस बल्लेबाज से टीम इंडिया को सावधान रहने की जरुरत होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed