14 नवम्बर 2013 के दिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के मैदान से संन्यास लिया। हर क्रिकेट प्रेमी सचिन की विदाई से भावुक था। सभी को एक ही बात का दुख था कि अब उन्हें मैदान में सचिन की बैटिंग देखने को नहीं मिलेगी। सचिन की विदाई के समय सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की आंखे नम थी।
सचिन की आखिरी सीरीज ने बदली इन खिलाड़ियों की किस्मत
2 of 6
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ESPN
सचिन की आखिरी सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट का एक नया अध्याय शुरु हुआ। क्रिकेट के भीष्म पितामह ने वर्तमान के लिए अतीत का स्थान रिक्त किया। इस मैच में भारत पारी और 126 रन से जीता, जिसमें सचिन ने 74 रनों की पारी खेली थी। मगर यह सीरीज कई खिलाड़ियों के लिए काफी निर्णायक साबिता हुई। जानिए इस सीरीज के बाद किन खिलाड़ियों की किस्मत बदल सी गई:
सचिन की आखिरी सीरीज ने बदली इन खिलाड़ियों की किस्मत
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : hashguns
विराट कोहली
सचिन के संन्यास के बाद विराट कोहली नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरने लगे। विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट प्रेमी ‘दूसरा’ सचिन मानते रहे हैं। इस नंबर पर आकर कोहली और सचिन की तुलना को और तूल मिलने लगा। कोहली ने कप्तान के अलावा सचिन जैसे धुरंधर बल्लेबाज का रोल अबतक बखूबी अदा किया। सचिन भी मानते हैं कि कोहली ही उनके रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, मगर अब भी कोहली को लंबे समय तक यह जिम्मेदारी निभानी है।
सचिन की आखिरी सीरीज ने बदली इन खिलाड़ियों की किस्मत
4 of 6
अर्द्धशतक लगाने के बाद अपना बल्ला हवा में उठाते रोहित शर्मा, भारत बनाम न्यूजीलैंड, 1 टेस्ट, कानपुर
रोहित शर्मा
सचिन की आखिरी सीरीज उनके साथी मुंबईकर रोहित शर्मा की पहली सीरीज बनी। रोहित ने कोलकाता में अपने पहले मैच में शतक लगाया। इसके बाद दूसरे मैच में भी रोहित ने सैंकड़ा जड़कर ‘मैन ऑफ द सीरीज’ बने और टेस्ट में जगह पक्की करने के लिए दस्तक दे दी। हालांकि रोहित टेस्ट टीम से अंदर बाहर होते रह हैं, मगर हर सीरीज में वो चयनकर्ताओं के लिए चर्चा का विषय जरूर बने है।
सचिन की आखिरी सीरीज ने बदली इन खिलाड़ियों की किस्मत
5 of 6
मोहम्मद शमी
- फोटो : getty
मोहम्मद शमी
सचिन की आखिरी सीरीज का पहला मैच कोलकाता में खेला गया। इस मैच में कोलकाता के लोकर ब्वॉय मोहम्मद शमी ने भी अपने डेब्यू किया। शमी ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट झटक कर अपनी छाप छोड़ी। इसके बाद शमी ने दूसरे मैच में दोनों पारियों में 1-1 विकेट लिए। शमी ने अपनी पहली सीरीज में 11 विकेट लिए और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।