बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से लेग स्पिनर अमित मिश्रा बांग्लादेश के होने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
मैच से पहले भारतीय टेस्ट टीम में हुआ बड़ा बदलाव, नए खिलाड़ी को मिला मौका
2 of 5
अमित मिश्रा
- फोटो : getty
चोटिल मिश्रा की जगह चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को टेस्ट टीम में जगह दी गई है। बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में कुलदीप ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे पहले भी कई दिग्गज कुलदीप को टीम में शामिल करने की पैरवी करते रहे हैं।
मैच से पहले भारतीय टेस्ट टीम में हुआ बड़ा बदलाव, नए खिलाड़ी को मिला मौका
कुलदीप यादव के अलावा कोहली की कप्तानी में रिदिमान साहा और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे की भी वापसी हुई है। हालांकि तीसरे स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव को जयंत यादव से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।
मैच से पहले भारतीय टेस्ट टीम में हुआ बड़ा बदलाव, नए खिलाड़ी को मिला मौका
4 of 5
bhuvneshwar kumar, team India
- फोटो : Getty
हालांकि, इस टीम में प्लेइंग इलेवन क्या होगी, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा क्योंकि बड़े नामों की वापसी के चलते कुछ खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है। इस मैच के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है।
मैच से पहले भारतीय टेस्ट टीम में हुआ बड़ा बदलाव, नए खिलाड़ी को मिला मौका
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
बांग्लादेश के खिलाफ मैच के लिए भारत की टीम:
विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, अभिनव मुकुंद, रिदिमान साहा, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप यादव, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और इंशात शर्मा