फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीच IPL में कुलदीप-चहल के लिए आई बुरी खबर, लेकिन शुभमन-सिराज की बल्ले-बल्ले

Fri, 16 Apr 2021 11:52 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 16 Apr 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal demoted in BCCI annual contracts list
कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल - फोटो : पीटीआई

भारतीय कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट बोर्ड केंद्रीय अनुबंधों की शीर्ष श्रेणी में बरकरार हैं। ग्रेड ए प्लस के खिलाड़ियों को 7-7 करोड़ रुपये की राशि मिलती है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ग्रेड ए में कर दिया गया है, जिसमें पांच करोड़ रुपये मिलते हैं, पहले वह बी ग्रेड में थे। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ग्रेड ए में कायम हैं। शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को उनका पहला केंद्रीय अनुबंध मिला है जो ग्रेड सी है और इसकी राशि एक करोड़ रुपये की है। शार्दुल ठाकुर ग्रेड बी में आ गए हैं।

Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal demoted in BCCI annual contracts list
कुलदीप, चहल - फोटो : सोशल मीडिया

कुलदीप-चहल को झटका
कुछ खिलाड़ियों का दर्जा घटाया गया है जिसमें कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल बड़ा नाम है। एक समय दोनों भारत के तुरुप के इक्के माने जाते थे, लेकिन बीते वक्त में प्रदर्शन में गिरावट तो आई ही टीम में स्थायी जगह भी नहीं बची। पिछले साल कुलदीप यादव को ए कैटेगरी में जगह मिली थी, लेकिन इस बार वह सीधे सी ग्रेड में आ गए हैं। वहीं चहल को बीते साल बीसीसीआई ने बी ग्रेड का अनुबंध दिया था। इस साल उन्हें सी ग्रेड में रखा है। इन दोनों खिलाड़ियों को सालाना एक करोड़ रुपये मिलेंगे।

Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal demoted in BCCI annual contracts list
फिजियो के साथ भुवी - फोटो : पीटीआई

भुवनेश्वर कुमार को भी घाटा
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को ग्रेड ए से बी में कर दिया गया है जिसमें तीन करोड़ रुपये मिलते हैं। भुवनेश्वर चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहे हैं और अब तीनों प्रारूपों में भी वह नियमित रूप से हिस्सा नहीं हैं। केदार जाधव को भी नीचे किया गया है। पिछले साल 27 खिलाड़ियों के मुकाबले इस बार 28 क्रिकेटर्स केंद्रीय अनुबंध का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kuldeep Yadav and Yuzvendra Chahal demoted in BCCI annual contracts list
BCCI - फोटो : सोशल मीडिया
किस ग्रेड में कौन
  • ग्रेड-ए प्लस (07 करोड़): विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह
  • ग्रेड-ए (05 करोड़): आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या
  • ग्रेड-बी (03 करोड़): ऋधिमान साहा, उमेश यादव, भुवनेश्वर, शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल
  • ग्रेड-सी (01 करोड़): कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed