फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी: पहले मैच में कप्तान ने नहीं किया भरोसा, अब अपने दम पर जिताया मैच

Fri, 16 Apr 2021 10:54 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 16 Apr 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
Chris Morris wins thriller for Rajasthan royals vs Delhi capitals also reveals feelings of Sanju Samson denying single in first match
क्रिस मॉरिस - फोटो : ट्विटर

कुछ दिन पहले कप्तान संजू सैमसन ने क्रिस मॉरिस को आखिरी गेंद में स्ट्राइक देने से साफ इनकार कर दिया था। शायद उनका सोचना था कि मॉरिस एक गेंद में जरूरी पांच रन नहीं बना पाएंगे क्योंकि लास्ट बॉल पर जीत के लिए हर हाल में छक्के की दरकार थी। अब अगले ही मैच में मॉरिस ने बता दिया कि क्यों नीलामी में 16.25 करोड़ लेकर वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

Chris Morris wins thriller for Rajasthan royals vs Delhi capitals also reveals feelings of Sanju Samson denying single in first match
डेविड मिलर - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कप्तान ऋषभ पंत (51) के अर्धशतक के बूते दिल्ली ने राजस्थान के सामने 148 रन का लक्ष्य रखा था। छोटा टोटल होने के बावजूद दिल्ली कें गेंदबाजों ने रॉयल्स को बांधे रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने आठवें ओवर में 36 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए। लेकिन मिलर के अर्धशतक (43 गेंद में 62 रन) से रॉयल्स ने वापसी की और उसे अंतिम पांच ओवर मे जीत के लिए 58 रन की दरकार थी।

Chris Morris wins thriller for Rajasthan royals vs Delhi capitals also reveals feelings of Sanju Samson denying single in first match
क्रिस मॉरिस - फोटो : ट्विटर

मिलर ने आवेश की गेंद पर एक रन के साथ 40 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इसी ओवर में लगातार दो छक्कों के साथ टीम के रन का शतक पूरा किया, लेकिन अगली गेंद पर लॉन्ग ऑन पर यादव को कैच दे बैठे। क्रिस मॉरिस अब भी दूसरी छोर पर खड़े थे। नए बल्लेबाज उनादकट ने वोक्स पर छक्के से खाता खोला, लेकिन करन के अगले ओवर में कोई बाउंड्री नहीं लगी। रॉयल्स को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 27 रन की जरूरत थी। मॉरिस ने रबाडा के 19वें ओवर में दो छक्के जड़े जिससे अंतिम ओवर में टीम को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी। मॉरिस ने करन पर दो छक्के जड़कर रॉयल्स को जीत दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chris Morris wins thriller for Rajasthan royals vs Delhi capitals also reveals feelings of Sanju Samson denying single in first match
क्रिस मॉरिस - फोटो : twitter@IPL

चार छक्के की बदौलत 18 गेंद में 36 रन बनाने वाले मॉरिस ने जीत के बाद कहा कि पिछले मैच की आखिरी बॉल पर स्ट्राइक न मिलने का उन्हें कोई मलाल नहीं। 16 करोड़ 25 लाख में बिकने वाले मॉरिस ने कहा, 'संजू गेंद को बेहद प्यार से बाउंड्री पार भेज रहे थे। हमारा अंतिम मकसद सिर्फ जीत थी। मुझे इतनी भारी भरकम राशि इसी वजह से दी गई क्योंकि मैं एक स्लॉगर हूं। मेरा काम ही हर गेंद को सीमा रेखा के पार भेजना है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed