सनराइजर्स हैदराबाद ने राशिद खान की शानदार प्रदर्शन की बदौलत दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को 14 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। आइये जानते हैं इस निर्णायक मैच में हैदराबाद की जीत के 5 हीरोः
शिखर धवन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को धवन और साहा की जोड़ी ने एक अच्छी शुरुआत दिलाई। मगर 56 रन के स्कोर पर हैदराबाद का पहला विकेट सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन के रूप में गिरा। कुलदीप यादव ने आठवें ओवर की पहली गेंद पर धवन को LBW आउट किया। वह 24 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। पहले विकेट के लिए साहा और धवन के बीच 56 रन की साझेदारी हुई।
ऋद्धिमान साहा
धवन के आउट होने के बाद साहा ने कप्तान केन विलियमसन के साथ निलकर पारी को संभाला और स्कोर को 84 तक ले ही गया था कि 11वें की तीसरी गेंद पर पीयूष चावला ने ओपनर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को स्टंप आउट कराकर चलता किया। वह 27 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 35 रन बनाए।
राशिद खान
इस निर्णायक मुकाबले के असली हीरो राशिद खान रहे। उन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। राशिद ने बल्लेबाजी में 10 गेंदों पर 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में 4 ओवर में 19 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट के लिए। खान ने इस दौरान क्रिस लिन (48), रॉबिन उथप्पा (2) और आंद्रे रसेल (3) को अपना शिकार बनाया।
शाकिब अल हसन
सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपना कमाल दिखाया। बल्लेबाजी में शाकिब ने 24 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 28 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में 3 ओवर में 16 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक (8) को बोल्ड किया।