{"_id":"57fa444c4f1c1b695228dfdf","slug":"kohli-became-first-indian-captain-to-score-two-double-centuries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" 'डबल धमाका' कर विराट ने बनाया नया रिकॉर्ड लेकिन इस रिकॉर्ड से चूक गए ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'डबल धमाका' कर विराट ने बनाया नया रिकॉर्ड लेकिन इस रिकॉर्ड से चूक गए
Mon, 10 Oct 2016 02:07 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ लोगों को कप्तानी दबाव लगती है किसी को जिम्मेदारी, लेकिन टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जो कप्तानी को इंजॉय करते हैं। सचिन तेंदुलकर जैसा महान क्रिकेटर कप्तानी के दबाव को सहन नहीं कर पाया और टीम इंडिया की कप्तानी से तौबा कर ली। लेकिन विराट सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी का कप्तानी की परंपरा को एक नया आयाम दे रहे हैं। यह बात विराट कोहली ने इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर साबित कर दी है।
'डबल धमाका' कर विराट ने बनाया नया रिकॉर्ड लेकिन इस रिकॉर्ड से चूक गए
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : getty
विराट कोहली ने करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़कर नया कीर्तिमान अपने नाम दर्ज कर लिया। विराट दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन गए हैं। विराट ने इससे पहले वेस्टइंडीज में दोहरा शतक बनाया था और विदेश में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे। इसके बाद इंदौर में विराट ने करियर का दूसरा दोहरा शतक जड़ दिया है। इन दोनों दोहरे शतकों के बीच 9 पारियों के दौरान विराट कोई बड़ा स्कोर नहीं बना सके थे, लेकिन कोलकाता में 45 रन की पारी खेलकर उन्होंने फॉर्म में लौटने के संकेत दे दिए थे।
'डबल धमाका' कर विराट ने बनाया नया रिकॉर्ड लेकिन इस रिकॉर्ड से चूक गए
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : getty
कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगुआ टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा था। वह बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने वाले छठवें भारतीय बने थे। सबसे पहले 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ नवाब पटौदी ने 1964 में यह उपलब्धि हासिल की थी। उनके बाद सुनील गावस्कर ने 1978 में वेस्टइंडीज के खिलाफ , सचिन तेंदुलकर ने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में दोहरा शतक लगाया था। लेकिन कोहली ने इन सबसे अलग विदेशी धरती पर दोहरा शतक लगाकर कोहली ने अपनी उपलब्धि में चार चांद लगाए थे। लेकिन इनमें से और कोई भी बतौर कप्तान दूसरा दोहरा शतक नहीं लगा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
'डबल धमाका' कर विराट ने बनाया नया रिकॉर्ड लेकिन इस रिकॉर्ड से चूक गए
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : getty
बतौर कप्तान धोनी के नाम सर्वाधिक टेस्ट स्कोर दर्ज है। इस रिकॉर्ड को कोहली इंदौर में नहींं तोड़ सके। धोनी ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन बनाए थे। इसके बाद सचिन तेंदुलकर के न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए 217 रन है। विराट सचिन से 6 रन और धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने से 13 रन पीछे रह गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।