{"_id":"580911444f1c1b716b70550b","slug":"kohli-and-dhoni-missed-these-record-in-delhi-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" दिल्ली वनडे में इन रिकॉर्ड्स से चूक गए धोनी और कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिल्ली वनडे में इन रिकॉर्ड्स से चूक गए धोनी और कोहली
Sat, 22 Oct 2016 11:09 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में खेला गया वनडे मैच कई मायनों में यादगार साबित हो सकता था लेकिन अपने होम ग्राउंड पर कोहली सौरव गांगुली का एक रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए वहीं, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी वनडे क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने से कूछ कदम दूर रह गए।
दिल्ली वनडे में इन रिकॉर्ड्स से चूक गए धोनी और कोहली
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : getty
विराट कोहली को भारत की धरती पर सबसे तेज 3 हजार रन पूरे करने के लिए 71 रनों की आवश्यक्ता थी। कोहली ने दिल्ली वनडे से पहले तक भारतीय सरजमीं पर 64 वनडे मैच खेले थे। जिनमें 56.33 की औसत से कोहली ने 2929 रन बनाए थे। दिल्ली में कोहली केवल 9 रन बना सके। भारतीय सरजमीं पर सबसे तेज 3 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली के नाम पर दर्ज है।
दिल्ली वनडे में इन रिकॉर्ड्स से चूक गए धोनी और कोहली
3 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
वहीं टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मैच से पहले धोनी ने 279 वनडे मैचों में 8939 रन बनाए थे। इस मैच में यदि वह 61 रन बना लेते तो वह वनडे में 9 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज और पांचवे भारतीय बन जाते। दिल्ली वनडे के बाद वह इस उपलब्धि से 22 रन पीछे हैं। संभावना है कि वह 23 अक्टूबर को मोहाली में खेले जाने वाले वनडे में यह उपलब्धि हासिल कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
इसके अलावा धोनी के पास इस मैच में सचिन तेंदुलकर को पीछा छोड़ने का मौका था। सचिन के नाम वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 195 छक्के दर्ज हैं। धोनी ने अब तक 193 छक्के लगा चुके हैं। उन्हें इस इस रिकॉर्ड को पार करने के लिए केवल तीन छक्कों की आवश्यक्ता थी लेकिन वह मैच में एक भी छक्का नहीं जड़ सके।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।