क्रिकेट इतिहास में 17 सितंबर का दिन बेहद खास माना जाता है। दरअसल, 1997 में इस दिन तीन भाइयों की जोड़ी (एंडी और ग्रांट फ्लोवर, ब्रायन और पाउल स्ट्रैंग, गाविन और जॉन रैनी) ने जिम्बाब्वे की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। आइए इस कड़ी में हम आपको बताते हैं 12 ऐसे कूल ब्रदर्स ,जो एक ही टीम में एक साथ खेले हैंः
एंडी और ग्रांट फ्लावर
2 of 13
Grant Flower and Andy Flower
एंडी फ्लोवर जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज थे, जबकि ग्रांट इसी टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज। एंडी 63 मैचों में 4794 रन बनाए हैं, जबकि इनके छोटे भाई ग्रांट फ्लावर के नाम ने 67 मौचों में 3457 रन दर्ज हैं।
हार्दिक और क्रुणाल पांड्या
टीम इंडिया में हार्दिक और क्रुणाल पांड्या दोनों भाई 'पांड्या ब्रदर्स' के नाम से काफी मशहूर हैं। दोनों भाई ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं। हार्दिक ने 38 वन-डे, 7 टेस्ट मैच खेले हैं। वन-डे में उनके नाम 49 विकेट और 628 रन दर्ज हैं, जबकि टेस्ट में उन्होंने 368 रन बनाए हैं। वहीं, क्रुणाल का इंटरनेशनल क्रिकेट में फिलहाल डेब्यू नहीं कर पाए हैं। दोनों भाई आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं।
इरफान और यूसुफ पठान
4 of 13
Irfan Pathan and Yusuf Pathan
इरफान और यूसुफ पठान ये दोनों भाई टीम इंडिया के ऑलराउंडर के रूप में माने जाते हैं। 29 वर्षीय इरफान 29 टेस्ट और 120 वन-डे मैच खेले हैं, जबकि उसके बड़े भाई यूसुफ की गिनती टीम इंडिया के धामाकेदार बल्लेबाजों में की जाती है। आईपीएल 2018 में यूसुफ सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले थे। दोनों भाइयों की जोड़ी गजब की थी।
ब्रैंडन और नाथन मैक्कुलम
5 of 13
Brendon McCullum and Nathan McCullum
ब्रैंडन मैक्कुलम न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से 101 टेस्ट मैचों में 6453 रन बनाए हैं। आईपीएल में वह बैंगलोर टीम की तरफ से खेले थे। वहीं, ब्रैंडन के बड़े भाई नाथन वन-डे के ऑलराउंड खिलाड़ी हैं। उनके नाम 63 विकेट और 1000 रन दर्ज हैं।