फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Cricketers Girlfriend: ईशान किशन मॉडल तो पृथ्वी शॉ एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट, जानिए छह युवा क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड के बारे में

Fri, 18 Feb 2022 09:23 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 09:23 AM IST
सार

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया एक मॉडल हैं, जबकि टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत इंडटीरियर डिजाइनर को डेट कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Know about the Girlfriends of young Indian Cricketers, From Ishan kishan to prithvi shaw and Rishabh pant
भारतीय खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड - फोटो : अमर उजाला
2016 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले ईशान किशन आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। मुंबई की टीम ने उन्हें 15.25 करोड़ की कीमत में खरीदा है। किशन के बाद दीपक चाहर इस नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। चेन्नई की टीम ने उन्हें 14 करोड़ की कीमत में खरीदा है। आईपीएल में जमकर पैसा कमाने वाले इन खिलाड़ियों की निजी जिंदगी भी शानदार है। ईशान किशन एक मॉडल को डेट कर रहे हैं तो दीपक चाहर अपनी गर्लफ्रेंड को सबसे सामने प्रपोज कर चुके हैं। 


यहां हम भारत के युवा खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड के बारे में बता रहे हैं...

अदिति हुंडिया-ईशान किशन

Know about the Girlfriends of young Indian Cricketers, From Ishan kishan to prithvi shaw and Rishabh pant
अदिति हुंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। वह 2016 में मिस राजस्थान प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं। इस प्रतियोगिता में वह दूसरे नबंर पर रही थीं। 2017 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का खिताब जीता। इसी साल एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया में अदिति टॉप-15 कंटेस्टेंट में शामिल थीं। उन्होंने 2018 में मिस सुपरनेचुरल का खिताब भी जीता था। ईशान और अदिति लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और आने वाले समय में शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। 

जया भारद्वाज-दीपक चाहर

Know about the Girlfriends of young Indian Cricketers, From Ishan kishan to prithvi shaw and Rishabh pant
जया को अंगूठी पहनाते दीपक चाहर - फोटो : deepak chahar/instagram
आईपीएल मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ में बिकने वाले दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज हैं। दीपक ने पिछले साल आईपीएल मैच के बाद जया को स्टेडियम में ही प्रपोज किया था। जया एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं। उनके भाई सिद्धार्थ भारद्वाज बिग बॉस का हिस्सा रहे हैं। दीपक और जया इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशा नेगी- ऋषभ पंत

Know about the Girlfriends of young Indian Cricketers, From Ishan kishan to prithvi shaw and Rishabh pant
ऋषभ पंत और ईशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के बारे में सभी को पता है। ईशा और ऋषभ दोनों उत्तराखंड के रहने वाले हैं। ईशा ने देहरादून के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। इसके बाद एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए इंग्लिश ऑनर्स किया है। वह एक एंटरप्रेनॉर और इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं। ईशा फैशन और साहित्य में अच्छी खासी रुचि रखती हैं। 
विज्ञापन

आथिया शेट्टी-केएल राहुल

Know about the Girlfriends of young Indian Cricketers, From Ishan kishan to prithvi shaw and Rishabh pant
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : Twitter
भारत की वनडे और टी-20 टीम के उपकप्तान लोकेश राहुल बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं। आथिया सुनील शेट्टी की बेटी हैं और अब तक बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली के साथ हीरो फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद आथिया मुबारकां जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed